{"_id":"61c482eaaa9826087b063ab7","slug":"darbhanga-blast-nia-filed-chargesheet-against-five-accused-had-hatched-a-conspiracy-to-set-fire-to-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरभंगा धमाका: एनआईए ने पांच के खिलाफ दायर की चार्जशीट, आरोपियों ने ट्रेन में आग की रची थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरभंगा धमाका: एनआईए ने पांच के खिलाफ दायर की चार्जशीट, आरोपियों ने ट्रेन में आग की रची थी साजिश
Thu, 23 Dec 2021 07:38 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 23 Dec 2021 07:38 PM IST
सार
एनआईए के अधिकारियों ने बताया कि इन आतंकियों का इरादा लंबी दूरी की एक ट्रेन में धमाका कर आग लगाने का था। चार्जशीट में नामजद पांच आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पांचवां आरोपी फरार है और लाहौर में रह रहा है। ये सभी उत्तर प्रदेश के शामली के मूल निवासी हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनआईए ने बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर 17 जून को हुए बम धमाका मामले में पांच लोगों के खिलाफ पटना की विशेष कोर्ट में आरोप पत्र दायर कर दिया। इन्होंने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए तैयबा के आकाओं के इशारे पर यह धमाका किया था।
विज्ञापन
एनआईए के अधिकारियों ने बताया कि इन आतंकियों का इरादा लंबी दूरी की एक ट्रेन में धमाका कर आग लगाने का था। चार्जशीट में नामजद पांच आरोपियों में से चार मोहम्मद नासिर खान, इमरान मलिक, सलीम अहमद और कफिल अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पांचवां आरोपी इकबाल मोहम्मद फरार है और लाहौर में रह रहा है। ये सभी उत्तर प्रदेश के शामली के मूल निवासी हैं।
विज्ञापन
यह आरोप पत्र भादंवि की विभिन्न धाराओं, विस्फोटक अधिनियम, गैर कानूनी गतिविधि निवारक कानून के तहत दायर किया गया है। एनआईए के अधिकारियों ने कहा कि लश्कर के आतंकियों की लंबी दूरी की चलती ट्रेन में आईईडी या पार्सल बम के जरिए आग लगाने की साजिश थी। यदि वे कामयाब रहते तो भारी मात्रा में जानमाल का नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
हफीज इकबाल था मास्टर माइंड, पार्सल में रखा था बम
पाकिस्तान स्थित लश्करे तैयबा के आपरेटिव हफीज इकबाल के निर्देश पर मोहम्मद नासिर खान और इमरान मलिक ने स्थानीय रूप से केमिकल एकत्रित कर एक आईईडी बम बनाया और उसे कपड़ों के एक पार्सल में रखा था। पार्सल सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस में बुक किया गया था। इरादा यह था कि आग लगाने वाले आईईडी के ट्रिगर होने पर कपड़े के पार्सल में आग लग जाएगी और अन्य पार्सल में आग फैलकर एक बड़े विस्फोट का रूप ले लेगी।
नासिर गया था पाकिस्तान, हथियारों की ट्रेनिंग लेकर आया
मोहम्मद नासिर खान ने पाकिस्तान की यात्रा की थी और जासूसी, हथियारों और गोला-बारूद और आईईडी बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया था। उसे पाकिस्तान से फंड भी मिला था। धमाके के बाद पाकिस्तान स्थित आकाओं ने आरोपियों को नेपाल के रास्ते विदेश भागने में मदद करने की कोशिश की थी। हालांकि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।