फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga Airport News: Flights to Mumbai and Delhi canceled due to bad weather; passengers worried

Bihar News : खराब मौसम का असर विमान सेवा पर, मुंबई और दिल्ली जाने वाली फ्लाइट कैंसिल; यात्री परेशान

Sat, 30 Dec 2023 09:41 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 30 Dec 2023 09:41 AM IST
सार

दरभंगा एयरपोर्ट पर लाइटिंग प्रणाली के कार्यरत नहीं होने से खराब मौसम में यहां से विमानों का परिचालन बाधित हो जाता है। पूर्व में ऐसा कई बार हो चुका है।

विज्ञापन
Darbhanga Airport News: Flights to Mumbai and Delhi canceled due to bad weather; passengers worried
दरभंगा एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा से मौसम में हुए बदलाव ने अपना असर दिखाना शरू कर दिया है। कम विजिबलिटी होने के कारण दरभंगा से दिल्ली और मुम्बई जाने वाली विमान को अचानक रद्द कर दिए जाने के यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, दरभंगा एयरपोर्ट से अपराह्न 03.45 बजे नयी दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एसजी 8496 तथा शाम 04.30 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली एसजी 116 नंबर की फ्लाइट को खराब मौसम के कारण रद्द करना पड़ा।

विज्ञापन


इन दोनों फ्लाइट के यात्रियों को खासी परेशानी हुई
बताया जाता है कि इन दोनों फ्लाइट अपने समय से दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंड तो कर गई। लेकिन, कम विजिबलिटी के कारण यहां से उड़ान भरने के लिए एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) से अनुमति नहीं मिली सकी जिस कारण इन दोनों विमानों को रद्द करना पड़ा। इस कारण इन दोनों फ्लाइट के यात्रियों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन


यहां से विमानों का परिचालन बाधित हो जाता है
जानकारी के अनुसार, दिन के 11.40 बजे नयी दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एसजी 752 फ्लाइट भी रद्द रही। हालांकि यह फ्लाइट दरभंगा आयी ही नहीं थी। और इसके रद्द होने की सूचना यात्रियों को एक दिन पहले ही दे दी गयी थी। बता दें कि दरभंगा एयरपोर्ट पर लाइटिंग प्रणाली के कार्यरत नहीं होने से खराब मौसम में यहां से विमानों का परिचालन बाधित हो जाता है। पूर्व में ऐसा कई बार हो चुका है। विमानों से अक्सर यात्रा करने वाले कई लोगों ने पूर्व में ही कहा था कि ठंड के दिनों में कोहरा रहने के कारण दरभंगा एयरपोर्ट से फ्लाइट कैंसिल होने की आशंका बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग
विमान में सफर करने वाले यात्री शहर के आरएस टैंक के विनय झा ने कहा कि लंबे समय से यात्री दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां पिछले वर्ष कहा गया था कि एयरपोर्ट आइएलएस सिस्टम काम चल रहा है जो अबतक नहीं पूरा हो सका है। दूसरे यात्री ललन झा ने कहा कि तीन वर्ष बाद भी दरभंगा एयरपोर्ट पर आवश्यक सुविधाएं नहीं होने के कारण फ्लाइट को अचानक से या तो  कैंसिल कर दिया जाता है या फिर डायवर्ट करने जैसी समस्या हो रही है, जबकि उड़ान योजना के तहत यह देश का सफलतम हवाई अड्डा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए जल्द से जल्द मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed