फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   dance dialogue scene of drunker after hooch tragedy in Bihar and beaten for Liquor

बिहार में शराब यह भी कराती है: किसी की पीने के नाम पर ऐसी पिटाई कि आप सिहर जाएं, झूमने वाले झूम रहे

Sun, 25 Dec 2022 11:55 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान/औरंगाबाद/छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान/औरंगाबाद/छपरा Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sun, 25 Dec 2022 11:55 AM IST
सार

तीन तस्वीरों पर यह खबर- 1. शराब के आरोप में पकड़े जाने पर कैसे चमड़ी उधाड़ दी जा रही है। 2. शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया शख्स हाजत के बाहर बता रहा कि हर जगह मिलती है। 3.  जहरीली शराब कांड के बावजूद 20 रुपए में शराब मिलने का सच बताते नशेड़ी की।

विज्ञापन
dance dialogue scene of drunker after hooch tragedy in Bihar and beaten for Liquor
औरंगाबाद में हाजत के बाहर झूमता हुआ शराब बिकने की जानकारी देता नशेड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में शराबबंदी का मजाक इतने वर्षों बाद भी बड़ी खेप की बरामदगी के रूप में सामने आता रहता है। लेकिन, यह खबर कुछ अलग है। इस एक खबर में हम तीन जिलों की रोचक घटनाएं सामने ला रहे हैं। एक तस्वीर दिखाएगी कि शराब के आरोप में पकड़े जाने पर कैसे पीटकर चमड़ी उधाड़ दी जा रही है। दूसरी एक तस्वीर थाने से, जहां शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया शख्स हाजत के बाहर एलान कर रहा कि कहीं शराबबंदी नहीं, हर जगह दुकान है। तीसरी तस्वीर एक बुजुर्ग की है, जो सड़क पर झूमते-गाते शराब हर जगह मिलने का सच बता रहा है।
विज्ञापन


सीवान: चमड़ी उधेड़ी, आरोपी का आरोप- छोड़ने को 50 हजार नहीं दिए, इसलिए यह हाल
सीवान उत्पाद विभाग की पुलिस टीम ने शराब केस में पकड़े गए एक युवक की इतनी बेरहमी से पिटाई की है कि सदर अस्पताल में उसका इलाज करना पड़ रहा है। शरीर के पिछले हिस्से में घुटने से ऊपर तक के हिस्से की चमड़ी मार-मार कर उधेड़ दी गई है। दर्द से कराहते ज़फ़र ईमाम के अनुसार 22 दिसंबर की रात रेलवे लाइन के पास से उत्पाद विभाग के दारोगा सुनील यादव ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मेरे पास न शराब थी और न मैंने शराब पी थी, इसलिए छोड़ने के लिए जब मुझसे 50 हज़ार रुपए मांगे तो मैंने मना कर दिया। इसके बाद हम पर झूठा केस दर्ज कर बेरहमी से पीटा गया। सुधीर प्रसाद और मो. सोनू जेल में है, मैं अस्पताल में। 10 हजार नकदी और मोबाइल रखने के बाद भी बिजली का करंट लगाकर भी मुझसे पैसे मांगे गए। उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन कुमार को केस की जानकारी नहीं। उन्होंने कहा कि पकड़े जाने पर कोई पैसा मांगने का आरोप लगा देता है। लेकिन, उनके पास इस बात का जवाब नहीं कि किसी को इस तरह कोई कैसे पीट सकता है? अमर उजाला के पास उपलब्ध यह तस्वीर इतनी वीभत्स है कि इसे प्रकाशित नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


औरंगाबाद: पुलिस ने पकड़ा तो हाजत के बाहर बोला- सब झूठ बोलते हैं कि शराबबंदी है
दाउदनगर थाना में एक शराबी ने नशे में ही हंगामा किया। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही उसने शराबबंदी कानून की बखिया उधेड़ कर रख दी। उसने चिल्ला-चिल्ला कर कहा कि हर जगह शराब बिकती है। मैंने सौ रुपये की शराब पी है, जो हर जगह मिलती है। हाजत के बाहर ही उसने पुलिस से लेकर मुख्यमंत्री तक का नाम लेते हुए कहा कि शराब बंद कराने की बात सब झूठ बोलते हैं। टल्ली होने के बावजूद उसने पूर्ण शराबबंदी को कारगर बनाने का टिप्स भी बताया। उसे कहा कि जब तक सरकारी अधिकारी के साथ-साथ युवा नहीं चाहेगा, तब तक राज्य में शराब की बिक्री पर रोक नहीं लगेगी। ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

dance dialogue scene of drunker after hooch tragedy in Bihar and beaten for Liquor
सारण में छपरा स्टेशन के पास 20 रुपये में शराब मिलने की जानकारी देता बुजुर्ग नशेड़ी। - फोटो : अमर उजाला
सारण: जहरीली शराब से मौतों वाले जिले में 20 रुपये में खरीदकर पीता दिखा
जहरीली शराब से दर्जनों मौतों के कारण पिछले कुछ समय से सुर्खियों में रहे सारण में छपरा कचहरी स्टेशन पर एक शख्स खुलेआम रोड पर बैठकर शराब पी रहा था। पांच रुपये का मिक्सचर वाला पैकेट भी था। टोका गया तो उसने शराब खुलेआम मिलने की बात कही। शराब बेचने वाले का नाम भी बताया और महज 20 रुपये में शराब खरीदकर लाने की बात भी बताई। झूमते हुए उसने शराब पर शायरी भी सुना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed