{"_id":"6a19c75fe4274cf8490a8e28","slug":"danapur-bengaluru-special-train-route-extension-saraigarh-deoghar-memu-special-bihar-railway-news-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railway: रेलवे का बड़ा फैसला, भीड़ के बीच बढ़ाई गई बेंगलुरु और देवघर स्पेशल ट्रेनों की अवधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railway: रेलवे का बड़ा फैसला, भीड़ के बीच बढ़ाई गई बेंगलुरु और देवघर स्पेशल ट्रेनों की अवधि
Fri, 29 May 2026 10:35 PM IST
Ashutosh Pratap Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: Ashutosh Pratap Singh
Updated Fri, 29 May 2026 10:35 PM IST
सार
यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दानापुर-बेंगलुरु और सरायगढ़-देवघर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का फैसला लिया है। दानापुर-एसएमभीबी बेंगलूरु स्पेशल अब 15 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन चलेगी और इसे नए रूट गुंटूर-गुत्ती-धर्मवरम-यलहंका होकर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दानापुर से बेंगलुरु और सरायगढ़ से देवघर के बीच चल रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का फैसला लिया है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार इन ट्रेनों का परिचालन अब 15 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा। रेलवे ने बताया कि दानापुर और एसएमभीबी बेंगलुरु के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन अब नए रूट से संचालित की जाएगी। यह ट्रेन डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, नागपुर और विजयवाड़ा के बाद पुराने पेरम्बूर-काटापाडी रूट की जगह अब गुंटूर जंक्शन, गुत्ती, धर्मवरम और यलहंका होकर चलेगी।
प्रतिदिन चलेगी स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 03251 दानापुर-एसएमभीबी बेंगलुरु स्पेशल 1 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन दानापुर से दोपहर 3 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन दोपहर 2:30 बजे एसएमभीबी बेंगलुरु पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 03252 एसएमभीबी बेंगलुरु-दानापुर स्पेशल 3 जून 2026 से 18 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन रात 11:50 बजे बेंगलुरु से खुलेगी और तीसरे दिन रात 11:55 बजे दानापुर पहुंचेगी।
ट्रेन में उपलब्ध होंगे ये कोच
इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 2 एसी के दो कोच, 3 एसी के तीन कोच, स्लीपर क्लास के 10 कोच और सामान्य श्रेणी के 7 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे ने सरायगढ़ और देवघर के बीच चल रही मेमू स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में भी विस्तार किया है। गाड़ी संख्या 05573/05574 सरायगढ़-देवघर-सरायगढ़ मेमू स्पेशल अब 1 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन चलेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: प्रेमी के परिवार ने शादी से किया इनकार, गुस्से और जिद में टावर पर चढ़ी युवती, किया हाई वोल्टेज ड्रामा
कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
गाड़ी संख्या 05573 सरायगढ़-देवघर स्पेशल प्रतिदिन सुबह 3:05 बजे सरायगढ़ से खुलेगी। यह ट्रेन सुपौल, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, सबदलपुर, मुंगेर, सुलतानगंज, भागलपुर और बांका होते हुए सुबह 11:20 बजे देवघर पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 05574 देवघर-सरायगढ़ स्पेशल प्रतिदिन सुबह 11:35 बजे देवघर से खुलेगी और भागलपुर, सुलतानगंज, मुंगेर, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा और सुपौल में रुकते हुए रात 10:15 बजे सरायगढ़ पहुंचेगी। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।