फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Cylinder Blast during cooking in Nawada Bihar News in Hindi

Bihar: नवादा में खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Sun, 30 Oct 2022 02:57 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 30 Oct 2022 02:57 PM IST
सार

हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सिलेंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन
Cylinder Blast during cooking in Nawada Bihar News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo pic

विस्तार

बिहार के नवादा में रविवार को बड़ी घटना हो गई। यहां एक घर में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर फट गया। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सिलेंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हिसुआ नगर के वार्ड-14 में यह हादसा हुआ। अधिकारियों ने बताया, घायलों में दो बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि स्वर्णकाल नंदलाल के घर पर खाना बनाया जा रहा था। इस दौरान सिलेंडर फट गया। इससे नंदलाल का बेटा आलोक कुमार, उनकी पत्नी अनुराधा कुमारी, पांच वर्षीय बेटा मिथुन कुमार व चार वर्षीय बेटी ब्यूटी कुमारी घायल हो गई। वहीं घायलों में एक पड़ोसी पिंटू कुमार भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed