{"_id":"31129d21db0387253573b4329106a235","slug":"curfew-in-nawada","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवादा में हिंसा के बाद आज तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवादा में हिंसा के बाद आज तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी
इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 14 Aug 2013 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के नवादा शहर में दो गुटों के बीच तनाव के बाद लगाया गया कर्फ्यू आज तीसरे दिन भी जारी है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी आदेश तितिरमरे ने आज यहां बताया कि जब तक नगर की कानून व्यवस्था सामान्य नहीं हो जाती तब तक कर्फ्यू में ढ़ल नहीं दी जा सकती। उन्होंने लोगों से अफवाहों से सावधान रहने और शांति बहाल करने में सहयोग करने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि कर्फ्यू के उल्लंघन करने के आरोप में अबतक कुल 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
नवादा शहर में दो गुटों के बीच हुए संघर्ष के बाद तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर 17 प्रमुख स्थानों पर मजिस्ट्रेट और प्रशासनिक पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी जो हर तरह की गतिविधियों पर कड़ नजर रख रहे है। इसके अलावा शहर के चौक चौराहों पर गश्ती के लिए एक हजार से ज्यादा अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है।
विज्ञापन
कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ की चार तथा रैपिंड एक्शन फोर्स की दो कंपनियों को भी लगाया गया है।
स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और दंगा नियंत्रण वाहन लगातार शहर में गश्त लगा रहे है। कर्फ्यू के कारण आज तीसरे दिन भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
नवादा शहर के गोंदापुर और पार नवादा में गुटीय संघर्ष और पुलिस फायरिंग की घटना में दो लोगों की मौत हो गयी थी जबकि दो पुलिसकर्मी समेत 10 से अधिक लोग घायल हो गये थें। इसके बाद आगजनी और तनाव के मद्देनजर शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था।
विज्ञापन