फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CSP robbery case revealed in Siwan within a week, police arrested three robbers

Bihar Crime: सीवान में एक सप्ताह के अंदर CSP लूट कांड का खुलासा, पुलिस ने तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार

Sat, 22 Apr 2023 07:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 22 Apr 2023 07:09 PM IST
सार

सीवान में सीएसपी लूट कांड का पुलिस ने एक सप्ताह में खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन लुटेरे गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लुटेरों के पास से हथियार समेत लूटी गई रकम में से 11 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन
CSP robbery case revealed in Siwan within a week, police arrested three robbers
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीवान में हुए सीएसपी से 46 हजार रुपये की लूट मामले में तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले का खुलासा कर बताया कि बीते 18 अप्रैल को तीन लुटेरों ने भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोड़ा मठिया गांव स्थित ग्रामीण बैंक के सीएसपी सेंटर से हथियार के बल पर 46 हजार रुपये लूट लिए थे। उसके बाद पुलिस ने एक हफ्ते के भीतर तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके पास से लूटी गई रकम में से 11 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। वहीं, हथियार और गोलियां भी बरामद की गई हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लुटेरों की पहचान सारण निवासी मणि भूषण सिंह, जनता बाजार जिला सारण निवासी विक्रम कुमार और अनुराग सिंह के रूप में हुई है। इसके बाद से सीवान एसपी ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी और मामले का खुलासा किया है। लुटेरों के पास से हथियार, लूट की मोटरसाइकिल, लूट की रकम में से कुछ पैसे भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन




पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल, तीन 7.65 एमएम की तीन जिंदा गोलियां, एक मैगजीन और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। साथ ही घटना के वक्त पहने गए कपड़ों में एक टी-शर्ट और गमछा, चाकू और लूटी गई रकम में से 11 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए लुटेरों पर पहले से ही अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। मणि भूषण सिंह पर साजिदपुर थाने में 165/21 धारा 25 1b और 26/35 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। वहीं, अनुराग सिंह पर आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed