{"_id":"63a87baae017731fd60ccab0","slug":"crying-on-call-then-died-22-year-old-newly-married-woman-s-suspicious-death-in-muzaffarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां को कॉल कर रोने लगी, फिर मौत: मुजफ्फरपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां को कॉल कर रोने लगी, फिर मौत: मुजफ्फरपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप
Sun, 25 Dec 2022 10:04 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति
Updated Sun, 25 Dec 2022 10:04 PM IST
सार
22 साल की नवविवाहिता ने मां को कॉल किया। रोने लगी। रोते-रोते ही कॉल काट दिया। कुछ देर बाद उसकी मौत की खबर मायके पहुंची। 10 महीने पहले जिस बेटी को शादी कर विदा किया था, अब उसकी लाश सामने पलंग पर मिली।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में ससुराल के कमरे में पलंग पर देखी परिजनों ने अंजली की लाश (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहले भी होता रहा था और रविवार को भी सुबह पति-पत्नी के बीच झंझट हुआ। फिर 22 साल की नवविवाहिता ने मां को कॉल किया। रोने लगी। रोते-रोते ही कॉल काट दिया। कुछ देर बाद उसकी मौत की खबर मायके पहुंची। 10 महीने पहले जिस बेटी को शादी कर विदा किया था, अब उसकी लाश सामने पलंग पर मिली। गले में रस्सी का निशान। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित आनंद मार्ग रोड में हुई। अभिषेक कुमार की पत्नी अंजली कुमारी (22) की मौत की जानकारी पर मोहल्ले में सनसनी फ़ैल गई। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
पिता ने हत्या का आरोप लगाया
सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस ने कमरे की जांच की और परिजनों से पूछताछ भी की। महिला के गले पर काला निशान पड़ा था, जिसे देखकर माना जा रहा था कि गले में रस्सी बांधी गई हो। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अंजली कुमारी के पिता उदय सिंह ने हत्या का आरोप लगाया है। कहा की अक्सर पति-पत्नी के बीच लड़ाई होती थी। उन्होंने कहा कि मौत की सूचना मिलने पर बेटी के ससुराल पहुंचे तो पाया कि उसका शव पलंग पर पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
अभिषेक बेला में एक मुर्गा दाना की कंपनी में काम करते हैं। अंजली की मां का कहना है कि आज सुबह में पति-पत्नी के बीच लड़ाई हुई थी। उसने कॉल कर इसकी जानकारी दी थी। वह काफी रो रही थी। इसके बाद फोन काट दिया। कुछ देर बाद उसके मरने की खबर आई। जिस समय ये घटना हुई, उस समय अभिषेक को ऑफिस गया हुआ बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन