{"_id":"5c8464f0-e0af-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"crores-of-rupees-at-engineers-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर बाबुओं के घर मिली करोंड़ों की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर बाबुओं के घर मिली करोंड़ों की संपत्ति
इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 29 Jun 2013 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के अररिया जिले में छापेमारी के दौरान 2 सरकारी कर्मचारियों के घर से करीब 6 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति बरामद हुई है।
विज्ञापन
बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने शुक्रवार को आठ स्थानों पर छापामारी कर दो लोकसेवकों से आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक अर्जित 5.72 करोड़ रुपये की चल एवं अचल संपत्ति बरामद की।
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक एसके भारद्वाज ने बताया कि आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने अररिया जिले के चंद्रदेई अनुमंडल में सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता के पद पर तैनात मुकेश कुमार सिंह के चार ठिकानों पर छापामारी कर भ्रष्ट तरीके से अर्जित दो करोड़, 50 लाख, 42 हजार रुपये की चल एवं अचल संपत्ति बरामद की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आर्थिक अपराध इकाई की टीम द्वारा खगडिया जिले में पथ निर्माण विभाग में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता सत्येंद्र कुमार सिंह के चार ठिकानों पर आज छापामारी कर भ्रष्ट तरीके से अर्जित तीन करोड़ 22 लाख 40 हजार 155 रुपये की चल एवं अचल संपत्ति जब्त की।