{"_id":"658d72f1420e83664e00f174","slug":"criminals-posing-as-customers-looted-csp-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gopalganj News: ग्राहक बनकर आए अपराधियों ने सीएसपी में की लूट, हथियार दिखाकर कैश व लैपटॉप लेकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gopalganj News: ग्राहक बनकर आए अपराधियों ने सीएसपी में की लूट, हथियार दिखाकर कैश व लैपटॉप लेकर हुए फरार
Thu, 28 Dec 2023 06:36 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 28 Dec 2023 06:36 PM IST
सार
Gopalganj News: जिले के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी में लूट की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि ग्राहक बनकर पहुंचे अपराधियों ने कैश काउंटर पर बैठे अभिषेक पाण्डेय पर हथियार लगा कर लगभग एक लाख पचास हजार रुपये, लैपटॉप व मोबाइल लेकर चलते बने।
विज्ञापन
ग्राहक बनकर आए अपराधियों ने सीएसपी में की लूट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोपालगंज जिले के विजयीपुर के माड़र पुल के समीप सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी को अपराधियों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि सेंट्रल बैंक के सीएसपी में कुछ अपराधी ग्राहक बनकर पहुंचे और एकांत देख कैश काउंटर पर बैठे अभिषेक पाण्डेय पर हथियार लगा कर लगभग एक लाख पचास हजार रुपये, लैपटॉप व मोबाइल लेकर चलते बने।
विज्ञापन
पल्सर बाइक से आए थे अपराधी
यह सीएसपी अनुप पांडेय के नाम से संचालित है। कैश काउंटर अभिषेक के अनुसार सभी अपराधी पल्सर बाइक पर सवार होकर हथियार के साथ आए थे। घटना लगभग 03:20 के आसपास की है। इधर, सीएसपी लूट की सूचना मिलते ही विजयीपुर थाना के एसआई बबन कुमार मंडल अपने दल बल के साथ पहुंचे और पीड़ित संचालक का बयान दर्ज किया। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन