{"_id":"6868e727dff2707a260fb801","slug":"criminals-attack-mnrega-workplace-shoot-for-not-paying-extortion-money-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मनरेगा कार्यस्थल पर बदमाशों का हमला, रंगदारी नहीं देने पर मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मनरेगा कार्यस्थल पर बदमाशों का हमला, रंगदारी नहीं देने पर मारी गोली
Sat, 05 Jul 2025 02:33 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,समस्तीपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 05 Jul 2025 02:33 PM IST
सार
समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह मनरेगा कार्यस्थल पर पंचायत समिति सदस्य (पंसस) के पति सुरेश प्रसाद सिंह को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के पीछे जेल में बंद कुख्यात अपराधी मनिया द्वारा मांगी गई तीन लाख रुपये की रंगदारी को कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बेखौफ नजर आए। रोसड़ा थाना क्षेत्र के बटहा पंचायत में शनिवार सुबह मनरेगा कार्यस्थल पर पहुंचे पंचायत समिति सदस्य (पंसस) के पति सुरेश प्रसाद सिंह को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के पीछे जेल से मांगी गई तीन लाख रुपये की रंगदारी को वजह बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेश प्रसाद सिंह मनरेगा योजना के तहत मजदूरों से कार्य करवा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधी मौके पर पहुंचे और बिना किसी बातचीत के फायरिंग शुरू कर दी। गोली सुरेश सिंह के दाहिने हाथ में लगी है। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: वजीरगंज के दखिनगांव में चोरों का आतंक, एक ही रात में दो घरों से 54 लाख की चोरी
विज्ञापन
घायल सुरेश सिंह ने बताया कि पहले भी उनके घर पर फायरिंग की घटना हो चुकी है, जिसकी लिखित शिकायत थाने में दी गई थी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि जेल में बंद कुख्यात अपराधी मनिया ने उनसे तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। समय पर रकम नहीं देने पर यह हमला किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। पंचायत क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।