फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   prisoner of Sitamarhi jail was Misdeed by two persons on Sri Krishna Medical College Muzaffarpur

बिहार : सीतामढ़ी जेल की महिला कैदी के साथ अस्पताल में दुष्कर्म

Fri, 30 Nov 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Updated Fri, 30 Nov 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
prisoner of Sitamarhi jail was Misdeed by two persons on Sri Krishna Medical College Muzaffarpur

बिहार के मुजफ्फरपुर से जेल की महिला कैदी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 14 नवंबर की रात मुजफ्फरपुर में श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसकेएमसीएच) में शौचालय में सीतामढ़ी जेल की एक कैदी महिला के साथ कथित तौर पर दो लोगों ने शौचालय में बलात्कार किया। कैदी महिला को 11 नवंबर को इलाज के लिए इस अस्पताल में भर्ती किय गया था। पुलिस मे केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि सीतामढ़ी मंडल कारा अधीक्षक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मंडल कारा अधीक्षक ने अहियापुर पुलिस को बताया कि 11 नवंबर को एक महिला कैदी की तबियत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उसे सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। 22 नवंबर को तबीयत ठीक हो जाने पर महिला कैदी को वापस जेल भेज दिया गया जहां उसने दुष्कर्म की बात बताई। 
विज्ञापन


महिला कैदी ने बताया कि 14 नवंबर की रात्रि करीब 2.30 बजे महिला सिपाही अर्चना कुमारी के साथ वह शौचालय गई थी। शौचालय में पहले से घुसे शैलेश कुमार और छोटे लाल कुमार ने नशीला पदार्थ सुंघाकर शौचालय में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। एसकेएमसीएच प्रशासन ने सफाई देते हुए बताया कि एसी कोई शिकायत नहीं मिली है। अस्पताल में कैदी के इलाज के दौरान पुलिसकर्मी वार्ड में ही रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed