{"_id":"5b949547867a557e85729503","slug":"man-committing-crime-to-see-his-daughter-become-an-officer-in-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को अफसर बनाने के लिए लूटपाट करने लगा व्यक्ति, पुलिस ने बरामद किए इतने पैसे और जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी को अफसर बनाने के लिए लूटपाट करने लगा व्यक्ति, पुलिस ने बरामद किए इतने पैसे और जेवर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 09 Sep 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी बेटी को अफसर बनाने के लिए पटना में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपराध की दुनिया में कदम रख लिया। अपनी बेटी की स्कूल की फीस जमा करने के लिए अधिक पैसों के लालच में उसने वैशाली जिले में भी वारदात को अंजाम दिया। वह चोरी डकैती करने लगा। आरोपी की पहचान राम किशोर सिंह (45) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
उसे अन्य तीन लोगों के साथ हाजीपुर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने चोरी और डकैती के लिए 6 महीने पहले ही ये गैंग ज्वाइन कर लिया था। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी 12 साल की बेटी के स्कूल की फीस नहीं दे पा रहा था।
विज्ञापन
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह टीवी पर आने वाले धारावाहिक 'अफसर बिटिया' से प्रेरित था। जिसके बाद उसने अपनी बेटी को भी अफसर बनाने का फैसला किया। इसलिए उसने अपनी बेटी का दाखिला इंग्लिश मीडियम स्कूल में करवाया। जो कि जिले से 15 किमी की दूरी पर है। उसने पुलिस से कहा 'सर, हम अपनी बेटी की पढ़ाई का खर्चा पूरा करने के लिए अपराध करने लगे।' वैशाली के एसपी एमएस ढिल्लन ने बताया कि आरोपी का कहना है कि इससे पहले वह मुंबई में एक प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था और उसे महीने के 6 हजार रुपये मिलते थे। पकड़े गए सभी आरोपी पटना से हैं।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ पटना, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और अन्य जिलों में डकैती के कई मामले दर्ज थे। सभी फरार चल रहे थे। खुफिया जानकारी मिलने पर पुलिस ने हाजीपुर में छापा मारा और सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उनके पास से 20 लाख रुपये कीमत के जेवर और स्टोन मिले।
इसके अलावा उनके पास से दो फायरआर्म और स्पोर्ट्स यूटीलिटी वाहन भी मिले। एसपी ने आगे बताया कि जब उनकी जांच की गई तो उनके पास से दस लाख रुपये कैश, अमेरिकी डॉलर और यूरो भी मिले। पैसे और जेवर पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। लेकिन विदेशी मुद्रा कितनी कीमत की है, इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। सभी आरोपियों ने लूट के पैसों से 15-15 लाख कीमत की प्रॉपर्टी खरीद ली थी। इस प्रॉपर्टी को भी जब्त किया जाएगा।