फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Local RJD leader was shot dead in Bihar

बिहार: राजद नेता की हत्या, आरोपी के 13 वर्षीय बेटे को भीड़ ने मारा

Wed, 02 Jan 2019 10:23 AM IST
Shilpa Thakur क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 02 Jan 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
Local RJD leader was shot dead in Bihar
राजद नेता की गोली मारकर हत्या - फोटो : ANI

बिहार के नालंदा में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह इलाका दीपनगर पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत आता है। घटना मंगलवार की है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने आरोपी पर हमला किया और उसके घर में आग लगा दी। मामले पर नालंदा के एसडीपीओ का कहना है, "निजी दुश्मनी के चलते उनकी गोली मारकर हत्या की गई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।" 


loader

आरोपी के 13 वर्षीय बेटे के साथ बुधवार को स्थानीय लोगों ने मारपीट की। लड़के की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
  नालंदा सीएम नीतीश कुमार का ग्रह जिला है। हत्या के बाद आरोपी  फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक मृतक राजद नेता व्यवसाई भी थे। उनका नाम इंदल पासवान था। घटना वाले दिन वह एक श्राद्ध कर्म से घर लौट रहे थे। तभी घात लगाए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और तीन गोलियां मार दीं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जब देर रात तक भी वह घर नहीं लौटे तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। बुधवार की सुबह उनका शव और मोटरसाइकिल गांव के बाहर मिले। जिसके बाद गांव के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। 

घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। नालंदा में एक और घटना के कारण तनाव बना हुआ है। दरअसल बच्चों से संबंधित एक विवाद को सुलझाने के लिए गए दीपनगर थाना के एएसआई अखिलेश कुमार सिंह को लोगों ने गोली मार दी। केवल इतना ही नहीं लोगों ने पुलिस पर हमला कर उनकी जीप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed