फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: man was allegedly beaten to death by local in vaishali district

बिहार: चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

Sat, 07 Jul 2018 08:25 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Jul 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
Bihar: man was allegedly beaten to death by local in vaishali district

बिहार के वैशाली जिले में एक युवक की स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर चोरी के आरोप में पिटाई कर दी। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना जिले के मानपुर गांव की है। मृतक का नाम मोहम्मद रियाज (40) है। रियाज का परिवार कोलकाता में रहता है। घटना के बारे में पता चलते ही उसके परिजनों ने पुलिस से अनुरोध कर उसका शव सुरक्षित रखने को कहा।

विज्ञापन


इसके बाद जब रियाज का परिवार बिहार आया तो उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें कोई भी सूचना दिए बिना रियाज का पोस्टमार्टम करवा दिया। केवल यही नहीं इसके बाद पुलिस ने ही उसका अंतिम संस्कार भी करवाया।
विज्ञापन


मृतक की मां का कहना है, 'हम कोलकाता में थे, हमने पुलिस से कहा कि वह उसके शव को अपने पास रखें। लेकिन बाद में जब हम पुलिस स्टेशन आए, तो हमें बताया गया ही उसका शव दफना दिया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात से नाराज हो मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। जिस कारण वहां काफी जाम लग गया। मामले पर पुलिस की ओर से कोई भी जवाब नहीं आया और ना ही किसी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed