फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Crime in Bihar : Gold trader going home after closing jewelery shop was shot at in east Champaran

Bihar News : शॉप बंद घर जा रहे ज्वेलर को मारी गोली; पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि की घटना से हड़कंप

Mon, 15 May 2023 09:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यू\ज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यू\ज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 15 May 2023 09:51 PM IST
सार

मोतिहारी में दुकान बंद कर घर जा रहे स्वर्ण व्यवसाई को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना की  सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल व्यवसाई को शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र के बैरिया डीह के पास की है।

विज्ञापन
Crime in Bihar : Gold trader going home after closing jewelery shop was shot at in east Champaran
इलाजरत स्वर्ण व्यवसाई शनि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में दुकान बंद कर घर जा रहे स्वर्ण व्यवसाई को अपराधियों ने गोली मारकर 2 किलो चांदी और 60 ग्राम सोना लूट लिये। घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र के बैरिया डीह के पास की है। गोली चलते ही स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल व्यवसाई को इलाज के लिए शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

विज्ञापन


लूटपाट करने की नियत से मारी गोली  
घटना के संबंध में स्वर्ण व्यवसाई शनि कुमार का कहना है कि वह सोमवार  की शाम करीब 7.30 बजे दुकान बंद कर बाइक से अपने घर बिजुलपुर जा रहे थे। बाइक इसी बीच जैसे ही वह बैरिया डीह के पास पहुंचे, वहां पूर्व से मौजूद लगभग आधे दर्जन की संख्या में अपराधियों ने शनि पर चारों तरफ से फायरिंग शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर शनि अपनी बाइक को वहीं रोक दिए। उनके रुकते ही अपराधी उनके साथ लूटपाट करने लगे। जब शनि जेवर से भरा बैग देने से इंकार किये तो अपराधियों ने उसके कनपटी में गोली मार दी। गोली लगते ही वेलोग जमीन पर गिर पड़े और अपराधी जेवर से भरा बैग ले कर फरार हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
 गोली की आवाज सुन कर आसपास के लोग वहां जमा हो गए और घटना की सूचना हरसिद्धि थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल शनि को ग्रामीणों के सहयोग से शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने कहा नहीं है किसी से दुश्मनी
घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन भी रहमानिया अस्पताल पहुंचे। पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान शनि के पिता शर्मा साह का कहना है कि शीतल बाजार में सनी ज्वेलर्स के नाम से उनकी सोना चांदी की दुकान है। कल रात में दुकान बंद कर घर लौटने के दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।  उनका किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।


जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार घटना स्थल पर पहुंचे जहां से एक पिस्टल बरामद हुआ है। उन्होंने इलाजरत शनि से भी पूछताछ की। एसडीपीओ ने कहा कि आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। साथ ही पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed