{"_id":"64672b3bda92b272db01275a","slug":"cpi-mla-ram-ratan-singh-s-car-hit-a-teenager-in-begusarai-condition-critical-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सीपीआई विधायक की गाड़ी ने किशोर को मारी टक्कर, हालत गंभीर; बिना रुके चले गए, विरोध हुआ तो देखने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सीपीआई विधायक की गाड़ी ने किशोर को मारी टक्कर, हालत गंभीर; बिना रुके चले गए, विरोध हुआ तो देखने आए
Fri, 19 May 2023 01:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 19 May 2023 01:24 PM IST
सार
लोगों ने सीपीआई विधायक पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि घायल किशोर को देखने के बजाय पहले राम रतन सिंह ने एक कार्यक्रम में शरीक होना जरूरी समझा। गुस्साए लोगों ने विधायक सिंह का घेराव किया, तब जाकर विधायक ने घायल किशोर से मुलाकात की और इलाज का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन
किशोर का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे विधायक राम रतन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में शुक्रवार को तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम रतन सिंह की गाड़ी की चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना गरहारा थाना क्षेत्र के राजबाड़ा रेलवे गुमटी के पास की है। घायल किशोर की पहचान तेयाय थाना क्षेत्र के नवादा निवासी मनीष कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मनीष कुमार अपने पिता के साथ दिल्ली में रहता था और शुक्रवार को ही वह वापस अपने घर आया था। लेकिन घर जाने से पहले वह पिता के साथ गरहारा थाना क्षेत्र में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रहा था। उसी वक्त विधायक राम रतन सिंह की कार तेज गति से आ रही थी। सड़क पार करने के दौरान ही किशोर विधायक की गाड़ी की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
लोगों ने स्थानीय विधायक पर संवेदनहीनता का भी आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि घायल किशोर को देखने के बजाय पहले राम रतन सिंह ने एक कार्यक्रम में शरीक होना जरूरी समझा। बाद में गुस्साए लोगों ने स्थानीय विधायक राम रतन सिंह का घेराव किया, तब जाकर विधायक ने घायल किशोर से मुलाकात की और उसके इलाज का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन
दरअसल, न्यू बरौनी स्टेशन पर राज्यरानी एक्सप्रेस का ठहराव आज शुक्रवार से दिया गया था। इसी कार्यक्रम में शरीक होने के लिए राम रतन सिंह न्यू बरौनी स्टेशन जा रहे थे। उक्त कार्यक्रम में स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा भी शरीक हुए।