बिहार: बीफ के शक में गौरक्षकों ने जिन्हें पीटा पुलिस ने उन्हीं को किया गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के चंपारन में बीफ के शक में गौरक्षकों ने मुस्लिमों की पिटाई कर दी है। पिछले 15 दिनों में बीफ के नाम पर ये दूसरा हमला हुआ है, जिसमें कई लोग भीड़ की हिंसा का शिकार हुए हैं। न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक मुताबिक भीड़ में विश्व हिंदू परिषद के कई लोग शामिल थे और वे 'भारत माता की जय' का नारा लगाते हुए घटनास्थल पर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि नाराज भीड़ ने शहाबुद्दीन नाम के शख्स के घर पर हमला बोला और इसमें पड़ोसियों को भी अपना निशाना बनाया। इस बीच भारी पुलिसफोर्स मौके पर पहुंचा और हालातों को काबू में करने लगे। पुलिस ने बताया कि उन्हें नाराज लोगों को शांत करने में काफी कड़ी मश्कत करनी पड़ी।
पढ़ें: मॉब लींचिंग पर सरकार ने कहा- दलित-मुस्लिम के नाम पर वोट बैंक की राजनीति न करें
हमले में बुरी तरह घायल हुए 4 लोगों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बाद में बीफ कानून टूटने के आरोप में पुलिस ने 7 मुस्लिमों को गिरफ्तार किया है। इसमें खुदुश कुरैशी, नसरुद्दीन मियां, मुस्तफा मियां, जहांगीर मियां, असलम अंसारी, बब्लू मियां और रिजवान मियां को हिरासत में लिया गया है।
पुलिसकर्मी राजेश झा ने बताया कि इस आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप है। मुस्लिमों पर हमला होने के बाद एफआईआर दर्ज ने होने पर झा ने सफाई दी कि किसी की ओर से शिकायत नहीं होने की वजह से पिटाई करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने ट्रक ड्राइवर को जमकर पीटा
इससे पहले बीफ ले जा रहे ट्रक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोककर ड्राइवर और अन्य दो लोगों के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान पीड़ित खुद को बचाने के लिए दया मांग रहे थे लेकिन उनपर रहम न करते हुए जमकर पीटा गया।
बीफ को बर्फ से ढककर रखा गया था। इस दौरान तीन बीफ तस्करों की बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर धुनाई की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों तस्करों को कार्यकर्ताओं के चंगुल से निकालते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
विवाद बढ़ने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट की घटना के बाद भाजपा नेता ने कहा कि अब बिहार में हमारी सरकार है। बीजेपी राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य भुवर ओझा ने कहा कि 'हमने कई बार पुलिस से शाहपुर के रानीसागर इलाके में कसाईखाना होने की बात कही थी लेकिन उन्होंने हमारी बातों को अनदेखा किया। घटना बीजेपी और बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सुनियोजित चाल थी। लेकिन राज्य में बीजेपी की सरकार है इसलिए अब हमारा मनोबल बढ़ा है।'