फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Corruption and crime in Bihar is at the peak but the media is looking like a daughter-in-law

...तो सारण से चुनाव लड़ेंगी लालू की बहू ऐश्वर्या? परिवार में जंग जारी

Fri, 06 Jul 2018 09:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Fri, 06 Jul 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
Corruption and crime in Bihar is at the peak but the media is looking like a daughter-in-law
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने बुधवार को अपना 22वां स्थापना दिवस मनाया है। इसके बाद और पहले से मीडिया में आ रही खबरों पर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं लेकिन मीडिया को नहीं दिख रहा है। मीडिया को सिर्फ राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप सिंह की पत्नी दिख रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप सिंह की पत्नी ऐश्वर्या की राजनीति में प्रवेश करने की अटकलें तेज हैं। ऐसा इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि स्थापना दिवस के पोस्टरों और बैनर में तेज प्रताप का नाम गायब था जबकि उनकी पत्नी का नाम शामिल था। एक खबर ये भी है कि ऐश्वर्या 2019 लोकसभा चुनाव भी लड़ सकती हैं। कहा जा रहा है कि 2019 लोकसभा चुनाव में ऐश्वर्या सारण से चुनाव लड़ सकती है जो कभी लालू की सीट मानी जाती थी। यहां से लालू कई बार सांसद चुने जा चुके हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में यहां से राबड़ी देवी उम्मीदवार थीं हालांकि यहां से भाजपा से राजीव प्रताप रुढ़ी निर्वाचित हुए थे।
विज्ञापन


हालांकि, पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर लालू परिवार एकजुट दिखाई दिया लेकिन तेजप्रताप और तेजस्वी के बीच की दूरियां साफ दिखाई दी। तेजप्रताप अब कोई मौका नहीं खोना चाहते कि पार्टी में उनका दबदबा बना रहे। तेजप्रताप जब बोल रहे थे उस समय मंच पर बैठे सभी नेता असहज दिखाई दिए। तेजप्रताप ने तो यहां तक बोल दिया कि मंच पर बैठे लोग सीनियर मास्टर हैं लेकिन वो सबसे सीनियर मास्टर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि तेजप्रताप ने मंच से कहा कि तेजस्वी ने उनसे आग्रह किया था कि भैया कम भाषण देना क्योंकि उन्हें बोलना है। तेजप्रताप यही नहीं रूके आगे कहा कि 'वो दिल्ली जाएगा तब हम ना सम्भालेंगे यहां सब कुछ'।

तेज प्रताप ने कहा कि सीनियर मास्टर हम हैं। मेरा विराट रूप देखकर ही तेजस्वी राजनीति में आया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस प्रयास में हैं कि तेज और तेजस्वी को अलग किया जाए, लेकिन तेज अपने भाई का साथ मरते दम तक देगा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को अभी और आगे बढ़ना है और बढ़ते जाना है, जो लोग जलते हैं जलने दीजिए। हम तेजस्वी को आशीर्वाद देंगे और मुकुट पहनाएंगे।

इससे पहले 22 साल में पहली बार स्थापना दिवस समारोह में लालू प्रसाद मौजूद नहीं हैं। उनकी जगह कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने की। राबड़ी देवी और मीसा भारती भी कार्यक्रम से दूर रहीं, लेकिन पार्टी और परिवार में एकजुटता दिखाने के लिए लालू के दोनों बेटे न केवल साथ साथ समारोह स्थल पर आए बल्कि कार्यक्रम का उद्घाटन भी संयुक्त रूप से किया। 

भाजपा को बिना नीतीश चाचा को साथ लिए नहीं हराया जा सकता

Corruption and crime in Bihar is at the peak but the media is looking like a daughter-in-law
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
तेजस्वी यादव ने कहा है कि राजद भाजपा को हराने में सक्षम है। सत्ता में बैठे लोगों ने धोखा देने का काम किया है, इसलिए उनके साथ कोई समझौता नहीं हो सकता है। अगर समझौता करेंगे तो तेजस्वी सबसे लालची व्यक्ति होगा। हमें जो जनता कहेगी वही करेंगे। हमें संविधान बचाने की चिंता है। ऐसे चाचा आते जाते रहेंगे। तेजस्वी ने जदयू के बहाने कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि ऐसी हवा बनाई जा रही है कि भाजपा को बिना नीतीश चाचा को साथ लिए नहीं हराया जा सकता है। तेजस्वी ने कहा कि जो राजद खत्म होने की चर्चा कर रहे हैं उन्हें सोचने दीजिए, जनता हमें लगातार विजयी बना कर उन्हें जवाब दे रही है। जिसे जनता ने ठुकरा दिया, उसे हम कैसे स्वीकार करेंगे।

कांग्रेस के विधायकों पर वार करते हुए तेजस्वी ने कहा कि सबको अपनी बात रखने का अधिकार है। हमने तो अपनी बात रख दी, लेकिन चाचा ने अब तक कुछ नहीं बोला फिर ये चर्चा क्यों हो रही है। तेजस्वी ने कहा कि जब एक्शन ही नहीं है तो रियेक्शन क्यों हो रहा है। जिसे भागना है वो बोल ही नहीं रहा है। चर्चा चल रही है कि वो भाग रहा है। तेजस्वी ने कहा कि चाचा कुर्सी कुर्सी खेल रहे हैं। 

पैकेजिंग की जा रही है। ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि मानो नीतीश चाचा को महागठबंधन में बुलाया जा रहा है। कोई जरूरत नहीं है उनकी। तेजस्वी ने कहा कि क्या गारंटी है वो आज आएंगे और कल फिर नहीं भाग जाएंगे। पिछली बार भी उन्होंने कहा कि दो साल गठबंधन चला लेंगे। ऐसे लोगों से समझौता क्यों किया जाए। चाचा आपकी हमें कोई जरूरत नहीं है। हम लोग सक्षम हैं कि आपको भाजपा के साथ धूल चटा सकते हैं। 

तेजस्वी ने कहा कि चाचा को फिर राजनीतिक बुखार हो गया है। चाचा का बदन गर्म होता है तो मीडिया भी गर्म हो जाती है। उन्होंने कहा कि अगर चाचा ने बुलाकर भी कहा कि मुख्यमंत्री बन जाओ तो हम मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। किसी चाचा के भरोसे नहीं रहेंगे। चाहे पांच साल में बने या दस साल में, जब बनेंगे अपने दम पर बनेंगे। तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार रिटायर हो जाएं, जदयू को समर्थन दे देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव के पहले नीतीश कुमार का साथ छोड़ सकती है और लोकसभा और विधान सभा चुनाव साथ कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed