फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   coronavirus : patna police detained 10 Kyrgyzstan nationals, 2 Indians sent to AIIMS for tests

कोरोना: पटना पुलिस ने मस्जिद में छिपे 10 विदेशियों और दो भारतीयों को हिरासत में लिया

Mon, 23 Mar 2020 06:52 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: योगेश साहू Updated Mon, 23 Mar 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
coronavirus : patna police detained 10 Kyrgyzstan nationals, 2 Indians sent to AIIMS for tests
बिहार: मस्जिद में छिपे विदेशियों को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया - फोटो : Social Media

बिहार के पटना में पुलिस ने किर्गिस्तान के 10 नागरिकों और दो भारतीयों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने का संदिग्ध मानते हुए पकड़ा है। उनके नमूने जांच के लिए एम्स भेजे गए हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पटना के दीघा थाना क्षेत्र में कुर्जी मोहल्ला स्थित एक मस्जिद से पुलिस ने सोमवार को 10 विदेशी धार्मिक उपदेशकों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा अन्य दो भारतीयों को भी हिरासत में लिया गया है। कोरोना वायरस संबंधी जांच के लिए उन्हें एम्स भेजा गया।

स्थानीय थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनमें किर्गिस्तान से आए 10 धार्मिक उपदेशक और उत्तर प्रदेश निवासी दो लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन लोगों को जांच के लिए पटना स्थित एम्स भेजा गया है।


मस्जिद में छिपे थे विदेशी
पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार पटना के कुर्जी के गेट नंबर 74 के पास स्थित एक मस्जिद में ये विदेशी नागरिक छिपे हुए थे। मोहल्ले के लोगों को जब इसकी सूचना मिली तो वह हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी विदेशी नागरिकों को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई।

बता दें कि 31 मार्च तक लॉकडाउन के फैसले के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने गांव जा रहे हैं। ऐसे में लोग बसों की छत पर बैठकर सफर करते दिखाई दिए। बिहार में अभी तक कोरोना के दो मरीज मिले हैं। पीएमसीएच में 24 घंटे में कोरोना के संदिग्ध 13 नए मरीज भर्ती हुए हैं।

इनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। दूसरे देश से बिहार आए 520 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है। 119 संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है। पटना एम्स का ओपीडी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। यहां सिर्फ इमरजेंसी मरीजों का ही इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed