{"_id":"5f51b065b641ec21b842190c","slug":"coronavirus-in-bihar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus in Bihar: कोरोना संक्रमण से छह और मरीजों की मौत, संक्रमित मामले बढ़कर 1.42 लाख हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus in Bihar: कोरोना संक्रमण से छह और मरीजों की मौत, संक्रमित मामले बढ़कर 1.42 लाख हुए
Fri, 04 Sep 2020 11:36 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
बिहार में कोरोना मामले (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के बीच गुरुवार को छह और मरीजों की मौत हो जाने से इस महामारी से मरने वालों की संख्या 728 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से भोजपुर, नालंदा, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, शेखपुरा एवं वैशाली जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रदेश में इस रोग से अब तक 728 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
बिहार में बुधवार शाम चार बजे से गुरुवार शाम चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1,922 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,42,156 हो गई है।
विज्ञापन
बिहार में गुरुवार तक 1,40,931 नमूनों की जांच की गई। कोरोना वायरस संक्रमित 2,029 मरीज इस दौरान ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 35,71,055 मरीजों की जांच हुई है। अब तक कुल 124976 मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
वर्तमान में कोविड-19 के 16,451 मरीजों का इलाज चल रहा है और कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 87.91 प्रतिशत है।