फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Coronavirus in Bihar CM Nitish Kumar announces four lakhs Compensation amount for each person who died from corona infection

Coronavirus in Bihar: सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना मृतकों को चार-चार लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की

Mon, 25 May 2020 11:26 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: देव कश्यप Updated Mon, 25 May 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar CM Nitish Kumar announces four lakhs Compensation amount for each person who died from corona infection
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : ANI

कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बीच लौट रह प्रवासियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चिंता बढ़ा दी है। बिहार में प्रवासियों के आने से कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हुई है। इसी बीच नीतीश कुमार ने रविवार को राज्य में कोविड-19 की वजह से मौत होने वाले लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

विज्ञापन


बिहार में रविवार को दो और लोगों के कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत होने के बाद इस महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या 13 हो गई है। वहीं, राज्य में कोरोना वायरस के 117 नए मामले आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,511 हो गई है जिनमें से 200 मामले अकेले राजधानी पटना में हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा
आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से 13 लोगों की मौत होने पर शोक व्यक्त करते हुए कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन के लिए चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि जारी करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 13 मृतकों में से एक मृतक के परिवार को पहले ही अनुग्रह राशि दी जा चुकी है जबकि 12 अन्य मृतकों के परिजनों को राशि का तत्काल भुगतान करने का निर्देश दिया गया है।

इससे पहले दिन में नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) के अधीक्षक डॉ. एनके सिन्हा ने बताया कि सिवान जिले के रहने वाले 60 वर्षीय शख्स की नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में मौत हो गई। उन्हें मधुमेह के साथ किडनी और श्वसन संबंधी समस्याएं थीं।
वहीं सारण (छपरा) जिले में 48 वर्षीय एक व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रोगी को 22 मई को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था और रविवार सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के अधीक्षक बिमल कुमार कारक ने बताया कि सारण जिले के मढ़ौरा के रहने वाले 48 साल के एक शख्स को बुखार तथा खांसी के बाद 22 मई को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। शनिवार शाम उसकी मृत्यु हो गई।

कारक ने बताया कि मृतक के नमूने 22 मई को ही ले लिए गए थे, लेकिन जांच में कोविड-19 के संक्रमण की बात रविवार को उसकी मौत के बाद रिपोर्ट में ही साफ हुई।

अब तक 13 लोगों की हो चुकी है मौत
अब तक राज्य में संक्रमण से 13 लोगों की मौत हुई है, जिनमें दो-दो मामले पटना, वैशाली और खगड़िया से, वहीं एक-एक मामला रोहतास, मुंगेर, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, बेगूसराय, सारण और सिवान से है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को सामने आए 117 मामलों में सबसे अधिक 38 मामले कटिहार में सामने आए हैं। इसके अलावा बांका और रोहतास (ससाराम) में 11-11, बेगूसराय में नौ और पूर्णिया में सात मामले सामने आए हैं।

1796 मरीजों का चल रहा है इलाज
राज्य में अब तक सामने आए 2,511 कोविड-19 मरीजों में 1,796 उचाराधीन हैं जबकि 702 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं 13 मरीजों की मौत हुई है।

दूसरे राज्यों से लौटे 1599 लोग कोरोना से संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि तीन मई से अब तक दूसरे राज्यों से लौटे 1,599 प्रवासी मजदूरों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।


उन्होंने बताया कि बताया कि 1,599 संक्रमित प्रवासी मजदूरों में सबसे अधिक 392 दिल्ली से लौटे हैं जबकि 362 मरीज महाराष्ट्र से, 266 गुजरात से और 128 हरियाणा से लौटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed