फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Coronavirus Case News In Hindi : Attack on Police team in Bihar, During Lockdown, 17 personnel injured

बिहार में लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस टीम पर हमला, 17 कर्मी घायल

Thu, 16 Apr 2020 01:49 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद/मोतिहारी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद/मोतिहारी। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 16 Apr 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : Attack on Police team in Bihar, During Lockdown, 17 personnel injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बिहार के दो जिलों में बुधवार को स्वास्थ्य जांच करने गए स्वास्थ्य कर्मियों और लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस टीम पर पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया है। इस दौरान 17 सरकारी कर्मचारी घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद और पूर्वी चंपारण जिलों में यह घटनाएं हुईं। यहां स्वास्थ्य जांच करने एवं लॉकडाउन का अनुपालन कराने गई स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिस एवं प्रशासन की टीम पर ग्रामीणों ने हमला किया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


औरंगाबाद जिले के गोह थाना अंतर्गत एकौनी गांव में स्क्रीनिंग करने गई स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम पर असामाजिक तत्वों ने हमला किया। इस दौरान हुए पथराव में दाउदनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और दो थानाध्यक्ष समेत 11 लोग घायल हो गए।


औरंगाबाद जिले के जनसंपर्क पदाधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में अब तक 44 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस हमले में आयुष चिकित्सक डॉ. अर्जुन कुमार, एएनएम नीलू कुमारी, केयर मैनेजर अनूप कुमार मिश्रा एवं वाहन चालक सूरज कुमार घायल हो गए।

घटना की सूचना पर गोह प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय पाठक और गोह थानाध्यक्ष जवानों के साथ एकौनी एकौनी गांव पहुंचे और घायल स्वास्थ्य कर्मियों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोह लाकर भर्ती कराया गया।

इसके साथ ही मेडिकल टीम पर हमले की सूचना पर दाउदनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकुमार तिवारी भी एकौनी गांव पहुंचे, तब उन पर भी ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसमें राजकुमार और उनके सुरक्षा कर्मी पिंटू कुमार, अनुमंडल अधिकारी के सुरक्षा कर्मी रविरंजन कुमार, राजेश कुमार (सिपाही दाउदनगर), हसपुरा थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह, देवकुंड थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह और हसपुरा थाना के सिपाही संतोष कुमार घायल हो गए।

इन सभी घायलों को गोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने राजकुमार तिवारी और उनके सुरक्षा कर्मी पिन्टू कुमार को जमुहार रेफर कर दिया है। वहीं अन्य घायलों को सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया।

घटना के संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय पाठक ने बताया कि गांव में एक व्यक्ति बाहर से आया था। इस सूचना पर मेडिकल टीम जब कोरोना वायरस से संबंधित स्क्रीनिंग के लिए गांव पहुंची, तो ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। घटना में मेडिकल टीम का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

वहीं पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज अनुमंडल के हरसिद्धि थाना अंतर्गत जागापाकड़ गांव में लॉकडाउन का अनुपालन कराने गई प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम पर ग्रामीणों ने को हमला बोल दिया। इसमें हरसिद्धि प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार, अनुमंडल अधिकारी के सुरक्षा कर्मी, तीन अन्य पुलिसकर्मी और प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र के मैनेजर घायल हो गए, जबकि ग्रामीणों के पथराव में शासन की तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।


अरेराज अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र मिश्र ने बताया कि टीम जागापाकड़ गांव में लॉकडाउन और सामाजिक दूरी बनाकर रखने के नियम का पालन नहीं किए जाने की शिकायत पर ग्रामीणों को जागरूक करने गई थी। परंतु ग्रामीणों ने उन पर हमला बोल दिया।

इस हमले की सूचना मिलने पर अरेराज अनुमंडल पदाधिकारी के पुलिस बल के साथ उक्त गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उन्हें भी निशाना बनाया, उनका बचाव करने के दौरान उनके सुरक्षा कर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि इस मामले हरसिद्धि प्रखंड विकास पदाधिकारी के बयान पर हमले में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed