फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Corona In Bihar corona virus reached to 29 districts of bihar, active number of infected people is 1074

Corona In Bihar: बिहार के 29 जिलों में पहुंचा कोरोना संक्रमण, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1074 हुई

Sun, 02 Jan 2022 10:27 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 02 Jan 2022 10:27 PM IST
सार

Corona In Bihar: बिहार में  शीतलहर के मद्देनजर 8 जनवरी तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कोरोना कि रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण  बिहार सरकार जिलों से फीडबैक ले रही है।

विज्ञापन
Corona In Bihar corona virus reached to 29 districts of bihar, active number of infected people is 1074
बिहार में कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार में नए कोरोना मरीजों की संख्या 354 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1074 हो गई है। बिहार में सर्वाधिक कोरोना  मरीजों की संख्या पटना जिले में मिली है। पटना जिले में 142 नए  संक्त्रस्मित पाए गए हैं। जबकि गया जिले में नए संक्त्रस्मित की संख्या 110 हो गई है। पिछले 10 दिनों में राज्य के जहां दो 3 जिले संक्रमण से प्रभावित थे। अब उसकी संख्या बढ़कर 29 हो गई है। बिहार में कुल 38 जिले हैं। इसमें सिर्फ अभी 9 जिले ही संक्त्रस्मण की चपेट में नहीं आए हैं। राज्य के जिन जिलों में कोरोना से संक्त्रस्मित  पाए गए हैं उसमें औरंगाबाद,बांका, भागलपुर, भोजपुर, दरभंगा, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, कैमूर,खगड़िया किशनगंज ,लखीसराय ,मधुबनी, मुंगेर ,मुजफ्फरपुर ,नालंदा सहित 29 जिले शामिल है।

विज्ञापन



सर्दी का असर बच्चों के टीकाकरण पर पड़ेगा
बिहार में  शीतलहर के मद्देनजर 8 जनवरी तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कोरोना कि रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण  बिहार सरकार जिलों से फीडबैक ले रही है। इसके बाद आगे के निर्णायक कदम उठाए जाएंगे।  पटना के बाद सबसे ज्यादा गया में संक्त्रस्मित मरीजों की संख्या  तेजी से बढ़ रही है। बिहार में सर्दी भी काफी बढ़ती जा रही है। जिसका असर कोरोना टीकाकरण पर भी पड़ेगा। सर्दी के कारण स्कूल बंद किए जा रहे हैं। पटना और गया सबसे अधिक शीतलहर की चपेट में हैं। राजधानी का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री बना हुआ है। धूप न निकलने से ठिठुरन अधिक सता रही है। ऐसे में सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है। इसको देखते हुए आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री  15 वर्ष से ऊपर वालों का टीकाकरण कार्यक्रम की करेंगे शुरुआत
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार से 15 वर्ष से ऊपर वाले किशोर किशोरियों के टीकाकरण अभियान की शुरुआत  पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान से करेंगे।  केंद्र सरकार ने बिहार के 83 लाख से अधिक किशोर किशोरियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।  केंद्र सरकार ने टीकाकरण की आयु को कम करते हुए 15 वर्ष तक निर्धारित कर दिया है इसी के तहत  टीकाकरण  अभियान की शुरुआत की जा रही है।इसके अलावा राज्य में 10 जनवरी से फ्रंटलाइन वर्कर और हेल्थ केयर वर्कर के साथ 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का प्रिकॉशनरी डोज दिया जाएगा। 15 से 18 वर्ष के किशोर किशोरियों का टीकाकरण हाई स्कूल और इंटरमीडिएट विद्यालयों में किया जाना है। अभियान की शुरुआत के पहले दिन हर प्रखंड में कम से कम एक विद्यालय में इसकी शुरुआत की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसके पहले ही सभी जिलों के जिलाधिकारी सिविल सर्जन और जिला शिक्षा पदाधिकारी को टीकाकरण के लिए समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed