{"_id":"6830a84ea96bec438507d2da","slug":"contractor-dies-bike-tractor-collision-nh31-son-of-retired-soldier-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: NH 31 पर 2 सेकेंड में बाइक ट्रेक्टर में टकराने से ठीकेदार की मौत, रिटायर्ड जवान का पुत्र था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: NH 31 पर 2 सेकेंड में बाइक ट्रेक्टर में टकराने से ठीकेदार की मौत, रिटायर्ड जवान का पुत्र था युवक
Fri, 23 May 2025 10:24 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 23 May 2025 10:24 PM IST
सार
बेगूसराय में NH 31 फोरलेन पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की दोपहर एनएच 31 फोरलेन पर सिंघौल थाना क्षेत्र के अमरौर के समीप घटी। सड़क हादसा इतना विभत्स था कि हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बेगूसराय में हुआ बड़ा हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में NH 31 फोरलेन पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की दोपहर एनएच 31 फोरलेन पर सिंघौल थाना क्षेत्र के अमरौर के समीप घटी। सड़क हादसा इतना विभत्स था कि हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा निवासी उमेश प्रसाद सिंह के बेटे अभिषेक कुमार उर्फ केशव (30) के रूप में की गई है। वह कॉन्ट्रैक्टर का काम करता था।
बेगूसराय के लिए निकला था युवक
शुक्रवार सुबह वह अपने घर से बाइक से बेगूसराय के लिए निकला था। पर रास्ते मे ही वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। अब इस दुर्घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार से एक चार चक्का वाहन तेज रफ्तार में गुजरती है। फिर एक बाइक पीछे से आता है। जो बगल वाले लेन जा रही एक हाई स्पीड ट्रेक्टर से टकरा जाता है। इसके बाद बाइक सवार रोड पर ही गिर जाता है।उसकी बाइक उससे कुछ मीटर दूर फेंका गया। इस दौरान गुजर रहे राहगीरों की संवेदनहीनता भी सामने आई जब युवक सरक पर जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा था। तब गुजरने वाले किसी भी शख्स ने रुककर युवक की सुध लेने की जहमत नहीं उठाई। ऐसे में कुछ देर बाद स्थानीय युवकों ने उसे अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: उड़ीसा की लड़की बिहार में आकर प्रेमी के साथ नदी में कूदी, जानिए फिर क्या हुआ
विज्ञापन
परिजनों में मचा कोहराम
इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजन सदर अस्पताल पहुंचकर रो रहे हैं। बेगूसराय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिंघौल थाना प्रभारी चंद्रकांत ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके आधार पर युवक की पहचान हो सकी है। मृतक के पिता उमेश प्रसाद सिंह सेवानिवृत्त जवान हैं और शहर के निराला नगर में रहते हैं।