फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   congress will oppose modi before visit in bihar

बिहार में मोदी के दौरे से पहले कांग्रेस करेगी धमाका

Sat, 04 Jul 2015 07:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 04 Jul 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
congress will oppose modi before visit in bihar

बिहार में चुनाव की सरगर्मी धीरे-धीरे बढ़ती दजा रही है। जुलाई के आखिरी सप्ताह में प्रधानमंत्री मोदी के संभावित बिहार यात्रा को लेकर बिहार कांग्रेस ने यह ऐलान किया है कि वो एनडीए सरकार के उन सभी फैसलों की पोल खोलेंगे जो बिहार विरोधी थे।

विज्ञापन


ये बातें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी ने कहा है कि जुलाई के दूसरे सप्ताह से पार्टी अपना चरणबद्ध आंदोलन शुरु करेगी। कांग्रेस ने इस आंदोलन को 'बिहार विरोधी नरेंद्र मोदी' का नारा दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि आंदोलन के पहला चरण जो 7 से 13 जुलाई तक होगा इस दौरन कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य के हर जिला मुख्यालय और ब्लाक पर अनशन और धरना करेंगे।

यूपीए सरकार में हुआ विकास

congress will oppose modi before visit in bihar

वहीं दूसरा चरण जो कि 14 से 20 जुलाई तक का होगा इस दौरान हर जिला मुख्यालय पर धरना और उपवास करेंगे और तीसरे चरण में जब प्रधानमंत्री का दौरा बिहार में प्रस्तावित है।

उस दौरान कांग्रेस राज्य मुख्यालय पर मोदी सरकार के बिहार विरोधी फैसलों को उजागर करने के लिए बड़े स्तर का कार्यक्रम आयोजित करेगी।

डॉ चौधरी ने कहा कि यूपीए सरकार के 10 सालों में बिहार के विकास के लिए सड़क, शिक्षा, बिजली और स्वास्थ्य जैसी आधारभूत जरुरतों के लिए 2 लाख करोड़ रुपए दिए गए थे।

सरकार का बिहार विरोधी चेहरा उजागर

congress will oppose modi before visit in bihar

लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार ने बिहार को मिलने वाली राशि में भारी कटौती कर के अपना बिहार विरोधी चेहरा उजागर किया है। यहां तक कि जब केन्द्र में इससे पहले भाजपा की सरकार थी तब भी उसे केवल 7,798 करोड़ रुपए की राशि की मुहैया कराई गई थी।

उन्होंने यह भी कहा चुनाव से पूर्व मोदी ने वादा किया था कि वे बिहार को विशेष पैकेज देंगे लेकिन इनकी ये बात भी जुमला साबित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed