बिहार में मोदी के दौरे से पहले कांग्रेस करेगी धमाका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में चुनाव की सरगर्मी धीरे-धीरे बढ़ती दजा रही है। जुलाई के आखिरी सप्ताह में प्रधानमंत्री मोदी के संभावित बिहार यात्रा को लेकर बिहार कांग्रेस ने यह ऐलान किया है कि वो एनडीए सरकार के उन सभी फैसलों की पोल खोलेंगे जो बिहार विरोधी थे।
ये बातें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी ने कहा है कि जुलाई के दूसरे सप्ताह से पार्टी अपना चरणबद्ध आंदोलन शुरु करेगी। कांग्रेस ने इस आंदोलन को 'बिहार विरोधी नरेंद्र मोदी' का नारा दिया है।
उन्होंने कहा है कि आंदोलन के पहला चरण जो 7 से 13 जुलाई तक होगा इस दौरन कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य के हर जिला मुख्यालय और ब्लाक पर अनशन और धरना करेंगे।
यूपीए सरकार में हुआ विकास
वहीं दूसरा चरण जो कि 14 से 20 जुलाई तक का होगा इस दौरान हर जिला मुख्यालय पर धरना और उपवास करेंगे और तीसरे चरण में जब प्रधानमंत्री का दौरा बिहार में प्रस्तावित है।
उस दौरान कांग्रेस राज्य मुख्यालय पर मोदी सरकार के बिहार विरोधी फैसलों को उजागर करने के लिए बड़े स्तर का कार्यक्रम आयोजित करेगी।
डॉ चौधरी ने कहा कि यूपीए सरकार के 10 सालों में बिहार के विकास के लिए सड़क, शिक्षा, बिजली और स्वास्थ्य जैसी आधारभूत जरुरतों के लिए 2 लाख करोड़ रुपए दिए गए थे।
सरकार का बिहार विरोधी चेहरा उजागर
लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार ने बिहार को मिलने वाली राशि में भारी कटौती
कर के अपना बिहार विरोधी चेहरा उजागर किया है। यहां तक कि जब केन्द्र में
इससे पहले भाजपा की सरकार थी तब भी उसे केवल 7,798 करोड़ रुपए की राशि की
मुहैया कराई गई थी।
उन्होंने यह भी कहा चुनाव से पूर्व मोदी ने वादा किया था कि वे
बिहार को विशेष पैकेज देंगे लेकिन इनकी ये बात भी जुमला साबित हो सकती है।