फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Congress will celebrate Shri Babu's birth anniversary, RJD Lalu Prasad, Akhilesh Singh, Nitish Kumar, Bihar

Bihar: सदाकत आश्रम में इस तारीख को कांग्रेस मनाएगी श्री बाबू की जयंती, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी आएंगे

Sun, 22 Oct 2023 03:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 22 Oct 2023 03:13 PM IST
सार

बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने रविवार दोपहर प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि सदाकत आश्रम के मैदान में हमलोग श्री बाबू की जयंती समारोह मनाएंगें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मुख्य अंतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

विज्ञापन
Congress will celebrate Shri Babu's birth anniversary, RJD Lalu Prasad, Akhilesh Singh, Nitish Kumar, Bihar
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह की जयंती पटना के सदाकत आश्रम में 26 अक्टूबर को मनाई जाएगी। हर बार यह जयंती 21 अक्टूबर को मनाई जाती थी लेकिन इस बार यह जयंती 26 अक्टूबर को मनाई जाएगी। खास बात यह है कि इस बार जयंती में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी शामिल होंगे। लालू प्रसाद ही कार्यक्रम का शुभारंभ भी करेंगे।

विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी न्यौता
बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने रविवार दोपहर प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि 2000 से लगातार हमलोग बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और देश के जाने-माने स्वतंत्रता सेनानी श्री कृष्ण कृष्ण (श्री बाबू) की जयंती मनाते आ रहे हैं। इस बार सदाकत आश्रम के मैदान में हमलोग श्री बाबू की जयंती समारोह मनाएंगें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मुख्य अंतिथि के तौर पर शामिल होंगे। जब मैं लालू प्रसाद यादव की पार्टी में काम करता था तो उन्होंने कहा था कि श्री बाबू की जयंती क्यों नहीं मनाते हो? इस बार वह स्वस्थ हैं तो उन्हें भी न्यौता भेजा गया है। लालू प्रसाद समारोह में आएंगे और कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। 
विज्ञापन


खाली पड़े रिक्त पद को लेकर अखिलेश सिंह ने कह दी यह बात
अखिलेश सिंह ने कहा लालू प्रसाद के छोटे बेटे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सरकार के गठन से पहले तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हम लोग चुनाव लड़े थे। 'तेजस्वी यादव को लेकर जो मुख्यमंत्री नीतीश ने समर्थन किया है हमें उसमें खुशी है। बिहार की जनता भी इस बात का समर्थन करती है। इस देश में सभी लोग जानते हैं कि कांग्रेस सेक्युलर पार्टी है। यह क्या सच नहीं है 2020 में हमलोग तेजस्वी यादव के नेतृत्व चुनाव लड़े थे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उस वक्त एनडीए के साथ गठबंधन में थे। अखिलेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने तेजस्वी यादव को लेकर जो बात कही, उससे खुशी हुई। रिक्त मंत्री पदों पर कांग्रेस को जगह मिलने के सवाल पर अखिलेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खाली रिक्त पद, जो राजद कोटे, कांग्रेस कोटे या जदयू कोटे का हो, उसे भरना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed