फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Congress set to seal Bihar alliance with Lalu, Paswan

बिहार में कांग्रेस-आरजेडी-लोजपा का गठबंधन तय

Thu, 19 Dec 2013 01:39 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 19 Dec 2013 01:39 PM IST
विज्ञापन
Congress set to seal Bihar alliance with Lalu, Paswan

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बेल पर जेल से बाहर आने के बाद से ही अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


और हो सकता है कि 2014 लोकसभा चुनावों के लिए जल्द ही राष्ट्रीय जनता दल, लोक जनशक्ति पार्टी और कांग्रेस फिर से हाथ मिलाने का ऐलान कर दें।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक इस बात की कोशिश की जा रही है कि लालू प्रसाद यादव और राम विलास पासवान को यूपीए का हिस्सा बनाया जाए।


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने तो पहले से ही लालू प्रसाद यादव और राम विलास पासवान से गठबंधन का रास्ता खुला रखा था।

लालू प्रसाद यादव के चारा घोटाले में जेल जाने से कई हफ्तों पहले ही उन्हें इस बात का भरोसा दिलाया गया था कि 2014 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस उनके साथ मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन


हालांकि चारा घोटाले में लालू के जेल पहुंचने के बाद गठबंधन का मामला थोड़ा उलझा हुआ दिख रहा था। लेकिन अब जबकि लालू प्रसाद यादव जेल से बाहर आ चुके हैं। गठबंधन का रास्ता एक बार फिर खुल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में राम विलास पासवान ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलकर आरजेडी-लोजपा से गठबंधन की बात पर जोर दिया था। लेकिन उस समय तक लालू प्रसाद के जेल में होने के कारण सोनिया गांधी ने इस मुद्दे पर राम विलास पासवान से कोई वादा नहीं किया था।

लेकिन अब लालू प्रसाद यादव के जेल से बाहर आ जाने के बाद किसी बात की कोई शंका नहीं है। एक कांग्रेस नेता के मुताबिक वे जल्द ही लालू प्रसाद यादव और राम विलास पासवान से गठबंधन कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed