{"_id":"5fd694388ebc3e3bb274e238","slug":"congress-says-that-agricultural-laws-implemented-to-benefit-adani","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का केंद्र पर आरोप, अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए बनाए कृषि कानून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का केंद्र पर आरोप, अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए बनाए कृषि कानून
Mon, 14 Dec 2020 03:52 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 14 Dec 2020 03:52 AM IST
विज्ञापन
Congress symbol
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के नौलखा में अडानी एग्रीलॉजिस्टिक लिमिटेड को 100 एकड़ जमीन दिए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। बिहार कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए ही केंद्र की मोदी सरकार ने कृषि कानून बनाए और उन्हें देश पर थोप दिया।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने जमीन अधिग्रहण और भूमि उपयोग बदलने की तारीखों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि तीनों कृषि कानून संसद से पहले उद्योगपतियों के दफ्तरों में तैयार हुए।
विज्ञापन
दरअसल अडानी एग्रीलॉजिस्टिक लिमिटेड ने पानीपत के नौलखा में भंडारण के लिए सरकार से 100 एकड़ जमीन की मांग की थी। 7 मई, 2020 को हरियाणा सरकार ने अडानी की यह मांग स्वीकार कर ली थी और इसके एक माह में 5 जून, 2020 को कृषि कानूनों को मंजूरी दे दी गई, जिसमें अन्न भंडारण की सीमा खत्म कर दी गई।
विज्ञापन