{"_id":"5ef46d028ebc3e42bf77fa8b","slug":"congress-replace-samir-singh-as-mlc-candidate-for-bihar-vidhan-parishad-poll-over-tariq-anwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार विधान परिषद चुनाव: कांग्रेस ने तारिक अनवर की जगह समीर सिंह को बनाया उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार विधान परिषद चुनाव: कांग्रेस ने तारिक अनवर की जगह समीर सिंह को बनाया उम्मीदवार
Thu, 25 Jun 2020 02:53 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Tanuja Yadav
Updated Thu, 25 Jun 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
तारिक अनवर
बिहार विधान परिषद चुनाव होने वाले हैं, भारतीय जनता पार्टी समेत लगभग सभी पार्टियों जैसे आरजेडी, जेडीयू ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने भी बुधवार को अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया था लेकिन आज पार्टी ने अपना फैसला बदलते हुए समीर सिंह को उम्मीदवार बनाने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी ने तारिक अनवर के नाम की घोषणा की थी लेकिन बिहार की वोटर लिस्ट में उनका नाम ना होने की वजह से पार्टी ने अपना फैसला बदल दिया है। बिहार कांग्रेस के सचिव अजय कपूर ने जानकारी दी कि बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष समीर सिंह को विधान परिषद के लिए प्रत्याशी घोषित किया जाता है।
विज्ञापन
कांग्रेस सचिव अजय कपूर ने बताया कि तारिक अनवर का वोटर लिस्ट में नाम ना होेने की वजह से पार्टी को अंत में यह फैसला लेना पड़ा। समीर सिंह कांग्रेस पार्टी के पुराने नेता हैं और उनके दादा, पिता भी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ चुके हैं और सांसद और मंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन
समीर सिंह बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं। बिहार में जल्द ही विधान परिषद के नौ सीटों पर चुनाव होना है। इसमें संख्याबल के हिसाब से तीन-तीन सीटें जेडीयू और आरजेडी के खाते में, दो सीट बीजेपी और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाएगी। सभी दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
भारतीय जनता पार्टी ने संजय मयूख और सम्राट चौधरी को उम्मीदवार बनाया है तो आरजेडी ने रामबली सिंह चंद्रवंशी, सुनील सिंह और मोहम्मद फारूक को एमएलसी कैंडिडेट बनाया है। जबकि, जेडीयू ने गुलाम गौस, भीष्म सहनी और कुमुद वर्मा को उम्मीदवार बनाया है।