फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Congress leader Rahul Gandhi visited RJD chief and former Bihar CM Lalu Prasad Yadav earlier this afternoon at AIIMS Delhi

Lalu Prasad Yadav Health: राहुल ने एम्स पहुंचकर लालू का हालचाल जाना, छह जुलाई को एम्स में कराया गया था भर्ती

Fri, 08 Jul 2022 04:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 08 Jul 2022 04:10 PM IST
सार

बिहार के 74 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री को बुधवार रात को एम्स में भर्ती कराया गया था। पटना के एक अस्पताल में लालू प्रसाद के कंधे समेत तीन जगह फ्रैक्चर का शुरुआती इलाज किया गया।

विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandhi visited RJD chief and former Bihar CM Lalu Prasad Yadav earlier this afternoon at AIIMS Delhi
Lalu-Rahul File

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचकर राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद से मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी ने चिकित्सकों से उनकी सेहत के बारे में जाना। लालू को बुधवार रात को एम्स में भर्ती कराया गया था

विज्ञापन


बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को गत बुधवार को एयर एंबुलेंस के जरिए पटना से दिल्ली लाया गया था। लालू को एम्स में भर्ती कराया गया है। राजद के एक नेता ने बताया कि राहुल गांधी ने लालू से मुलाकात की और चिकित्सकों से उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


बिहार के 74 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री को बुधवार रात को एम्स में भर्ती कराया गया था। पटना के एक अस्पताल में लालू प्रसाद के कंधे समेत तीन जगह फ्रैक्चर का शुरुआती इलाज किया गया। वह अपने घर में गिर पड़े थे, जिस वजह से उन्हें ये फ्रैक्चर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बताया गया कि राजद अध्यक्ष की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। उन्हें जल्द ही सीसीयू से निजी वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है। एम्स के डॉक्टरों का कहना है कि लालू यादव के कंधे और जांघ में मामूली फैक्चर आया था, इस कारण उन्हें किसी भी प्रकार की सर्जरी की जरूरत नहीं है। तीन से चार दिन में लालू यादव को पैरों पर चलाने का प्रयास भी किया जाएगा। 

बताया जा रहा है कि लालू यादव ने गुरुवार को खिचड़ी खाई। उन्होंने परिवारीजनों से बात भी की। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें ज्यादा बोलने से मना किया है। जानकारी के मुताबिक, लालू यादव का ऑक्सीजन सपोर्ट भी हटा दिया गया है। अब सिर्फ रात को सोते समय ही उन्होंने ऑक्सीजन दी जा रही है। 


इस बीच राजद सुप्रीम के बेटे तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, लालू यादव की तबीयत लगातार बेहतरी की ओर है। वो सघन चिकित्सीय निगरानी में हैं। सभी शुभचिंतकों, समर्थकों, कार्यकर्ताओं और देशवासियों से आग्रह है किसी भी भ्रामक खबर से चिंतित ना हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed