फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Congress giving tickets to those praising Jinnah: Shahnawaz Hussain

अलगाववादियों की भाषा बोल रही कांग्रेस, जिन्ना की तारीफ करने वालों को टिकट दे रही : शाहनवाज हुसैन

Sat, 17 Oct 2020 11:16 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 17 Oct 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Congress giving tickets to those praising Jinnah: Shahnawaz Hussain
shahnawaz hussain

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से प्रचार करने में लगी हैं। चुनावी प्रचार-प्रसार के दौरान सियासी दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन

वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस मोहम्मद अली जिन्ना को समर्थन देने वालों को टिकट देकर और अनुच्छेद 370 को बहाल करने की बात करके अलगाववादियों की भाषा बोल रही है।हुसैन ने कहा कि कांग्रेस अलगाववादियों की भाषा बोल रही है। यह शर्मनाक है। कभी वह (कांग्रेस) जिन्ना की तारीफ करने वालों और उनकी तस्वीर पर गर्व करने वालों को टिकट देती है, तो कभी अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल करने की बात करती है। उन्होंने कहा कि देश और बिहार की जनता, जिन्ना की तारीफ करने वाले को टिकट देने और अनुच्छेद-370 की बहाली की वकालत को लेकर कांग्रेस पार्टी को कभी क्षमा नहीं करेंगे।
विज्ञापन

हुसैन ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है की नीतीश कुमार की अगुवाई में अपार बहुमत से राजग विधासभा चुनाव जीतेगा। 

चिदंबरम ने 370 को रद्द करने की बात की थी :
 कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने हाल ही में ट्वीट किया था कि जम्मू-कश्मीर की मुख्यधारा की क्षेत्रीय पार्टियों का जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के अधिकारों को बहाल करने के लिए संवैधानिक लड़ाई लड़ने के वास्ते एक साथ आना ऐसा घटनाक्रम है, जिसका सभी लोगों द्वारा स्वागत किया जाना चाहिए।चिदंबरम ने कहा था कि मोदी सरकार द्वारा 5 अगस्त, 2019 को लिए गए मनमाने और असंवैधानिक फैसलों को रद्द किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि केंद्र सरकार ने पांच अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले, संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटा दिए थे और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed