{"_id":"5fa949db9244ab6c6b76b0e2","slug":"congress-asks-its-leaders-to-man-strongrooms-for-protection-of-evm-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार विधानसभा चुनाव: ईवीएम सुरक्षा के लिए कांग्रेस ने नेताओं को दिए स्ट्रॉन्गरूम पर नजर रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार विधानसभा चुनाव: ईवीएम सुरक्षा के लिए कांग्रेस ने नेताओं को दिए स्ट्रॉन्गरूम पर नजर रखने के निर्देश
Mon, 09 Nov 2020 07:23 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 09 Nov 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन चरणों में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद मतगणना मंगलवार को होगी। एग्जिट पोल में विपक्षी महागठबंधन को बढ़त मिलती दिखी है और ऐसे में कांग्रेस ने मतगणना के दौरान गड़बड़ी की आशंका जताते हुए अपने नेताओं से ईवीएम रखे जाने वाले स्ट्रॉन्गरूम पर कड़ी निगाह बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेताओं से कहा है कि सभी 38 जिलों में वह अपने नियत स्थान पर रहें और स्ट्रॉन्गरूम में रखी जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर नजर बनाए रखें। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए लगभग सभी एग्जिट पोल में राजद नीत महागठबंधन की जीत का अंदेशा लगाया गया है।
विज्ञापन
एग्जिट पोल के नतीजों से अभिभूत कांग्रेस ने पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला और अविनाश पांडे समेत कई वरिष्ठ नेताओं को पटना भेजा है। इस कदम के पीछे पार्टी का उद्देश्य सहयोगियों के साथ उचित समन्वय बनाए रखना और संभवत: चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद अपने विधायकों को संगठित रखना है।
विज्ञापन
इसके साथ ही, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, झारखंड की मंत्री बन्ना गुप्ता, राजस्थान के दो मंत्री- राजेंद्र यादव और रघु शर्मा के साथ पंजाब में विधायक गुरकीरत सिंह कोटली भी पटना में ही डेरा जमाए हुए हैं। बिहार में कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता राजेश राठौर ने सोमवार को यह जानकारी दी।
राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के साथ कांग्रेस और सीपीआई, सीपीआई (एम) और सीपीआई (एमएल) इस महागठबंधन का हिस्सा हैं। एग्जिट पोल में राजद कांग्रेस और इसके सहयोगियों की सीटों में बढ़त होने का भी अनुमान लगाया गया है। एग्जिट पोल के नतीजों ने एक तरीके से नीतीश कुमार की सरकार पर संकट ला दिया है।
उधर, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के मीडिया पैनलिस्ट और एमएलसी प्रेम चंद्र मिश्रा ने ऐसी रिपोर्ट को खारिज किया है कि पार्टी सभी जिलों में मतगणना और नव निर्वाचित विधायकों पर नजर रखने के लिए हर जिले में पर्यवेक्षकों की तैनात कर रही है। उन्होंने कहा कि इसे गलत तरीके से लिया जा रहा है।
प्रेम चंद्र मिश्रा ने कहा, बिहार में एग्जिट पोल के नतीजे पार्टी और महागठबंधन के अन्य सहयोगियों के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की आशंका जताई जा रही है कि सत्ताधारी पार्टी के लोग चुनाव जीतने के लिए कुछ गड़बड़ी कर सकते हैं इसीलिए नेताओं से हर वक्त ईवीएम पर नजर बनाए रखने के लिए कहा गया है।