{"_id":"5ba09b5a867a557f6e538950","slug":"congress-appoints-dr-madan-mohan-jha-as-bihar-congress-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार कांग्रेस में बड़ा बदलाव, जानिए नए अध्यक्ष का सियासी सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार कांग्रेस में बड़ा बदलाव, जानिए नए अध्यक्ष का सियासी सफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर मदन मोहन झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में कांग्रेस ने बड़ा उलटफेर करते हुए विधान परिषद के सदस्य डॉक्टर मदन मोहन झा को प्रदेश की कमान सौंप दी है। इससे पहले कौकब कादरी के पास राज्य के प्रभारी अध्यक्ष का पद था। पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रदेश चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने झा और सिंह की नियुक्ति की है। इनके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किये गए हैं। अशोक कुमार, कौकब कादरी, समीर कुमार सिंह और श्याम सुंदर (धीरज) को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की 23 सदस्यीय कार्य समिति और 19 सदस्यीय सलाहकार समिति का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन
07-05-2014 को उन्हें दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद का सदस्य बनाया गया है। इससे पहले साल 1985-1995 के बीच भी वह परिषद के सदस्य रह चुके हैं। कांग्रेस में वह कई अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं जिसमें भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, महासचिव, बिहार प्रदेश युवक कांग्रेस, महासचिव, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटि, महासचिव, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटि, उपाध्यक्ष, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटि, कोषाध्यक्ष शामिल हैं।
विज्ञापन
बता दें कि बिहार में कांग्रेस लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। इससे पहले दोनों ने साथ में विधानसभा चुनाव लड़े थे। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में यह बदलाव किया गया है। इससे पहले प्रभारी अध्यक्ष कादरी ने भाजपा और आरएसएस पर बड़ा हमला करते हुए कहा था कि वह भारतीय संस्कृति को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं।
कादरी ने कहा था, 'भाजपा सरकार जनभावनाओं के अनुरूप काम नहीं कर रही है। किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। किसानों की फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने से वह कर्जदार होकर आत्महत्या करने को विवश हैं।'