फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   cobra post sting on bihar Massacre

बिहार चुनाव से पहले आया स्टिंग, नरसंहार पर चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 17 Aug 2015 05:53 PM IST
Updated Mon, 17 Aug 2015 05:53 PM IST
cobra post sting on bihar Massacre

खोजी पत्रकारिता करने वाली वेबसाइट कोबरा पोस्ट ने बिहार में वर्ष 1995 से लेकर 2000 तक हुए छह नरसंहार में 144 लोगों की मौत पर सनसनीखेज खुलासे का दावा किया है।



वेबसाइट के स्टिंग 'आपरेशन ब्लैक रेन' के अनुसार इन छह नरसंहारों में शामिल रहे रणवीर सेना के छह कमांडरों ने वारदातों को कबूल करने का दावा किया है। स्टिंग में इन नरसंहारों को अंजाम देने का आरोपी रणवीर सेना का एक संस्थापक सदस्य रवीन्द्र चौधरी यह बताते हुए दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने इन वारदातों को अंजाम दिया और फिर आसानी से बरी हो गए।


वेबसाइट ने इसमें कथित रूप से वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के अलावा मामले की जांच में शामिल रहे पटना हाइकोर्ट के पूर्व जज से बातचीत के आधार पर यह खुलासा किया है।
विज्ञापन

आरोपियों और जज से बातचीत का दावा

cobra post sting on bihar Massacre

हालांकि इन सभी वारदातों को अंजाम देने वाले ज्यादातर आरोपियों को विभिन्न कोर्ट ने सबूतों के अभावों में बरी कर दिया है। स्टिंग में उन वारदातों के कुछ चश्मदीदों से भी बातचीत की गई है।

वहीं स्टिंग के अनुसार यह बात भी सामने आ रही है कि उस दौरान रणवीर सेना को कुछ राजनीतिक दलों का संरक्षण हासिल था जिसकी वजह से पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुख्ता कार्रवाई करने में कभी खास दिलचस्पी नहीं दिखाई।

वहीं इस स्टिंग की टाइमिंग को लेकर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। क्योंकि कुछ समय बाद ही बिहार में विधानसभा चुनावों होने हैं और स्टिंग में सीधे सीधे एक राजनीतिक दल के नेताओं का खुलकर नाम लिया जा रहा है।

बता दें कि बिहार में इन वारदातों को अंजाम देने का आरोप रणवीर सेना और उसके मुखिया ब्रह्मेश्वर मुखिया पर लगाया गया था। बाद में ब्रह्मेश्वर मुखिया की पटना में सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इन छह नरसंहारों को दिया गया था अंजाम

cobra post sting on bihar Massacre

साल 1995 से लेकर 2000 तक बिहार में रणवीर सेना पर छह सामूहिक नरसंहारों को अंजाम देने का आरोप लगा
वारदात- 1996 भोजपुर के गांव बधानी टोला में 21 दलितों और मुस्लिमों की हत्या कर दी गई
आरोपी- भोजपुर सेशन कोर्ट ने 23 में से तीन को मौत और बाकी को उम्रकैद की सजा सुनाई
अंजाम- पटना हाइकोर्ट ने अक्टूबर 2012 में सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया

वारदात- एक दिसंबर 1997 को लक्ष्मणपुर बाधे गांव में 58 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी
आरोपी- पटना सेशन कोर्ट ने रणवीर सेना के 46 आरोपियों में से 16 को फांसी और 10 को उम्रकैद की सजा सुनाई
अंजाम- पटना हाइकोर्ट ने 2013 में सभी आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया

वारदात- साल 1996 और 1997 में भोजपुर के इकवारी गांव में दो नरसंहार में 16 लोगों की हत्या कर दी गई
आरोपी- दबंगों ने कोर्ट से बाहर ही समझौता कर केस रफा दफा कर दिया

वारदात- 1999 में शंकर बिघा गांव में 23 लोगों की सामूहिक हत्या की गई

अंजाम- 2015 में निचली अदालत ने रणवीर सेना के सभी आरोपियों को बरी कर दिया

वारदात- औरंगाबाद के मियांपुर गांव में साल 2000 में 32 लोगों की सामूहिक हत्या कर दी गई
आरोपी- औरंगाबाद एससी/एसटी स्पेशल कोर्ट ने 10 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई
अंजाम- 2013 में पटना हाइकोर्ट ने मात्र एक आरोपी को दोषी माना बाकी सभी को बरी कर दिया

यहां देख सकते हैं कोबरा पोस्ट का पूरा स्टिंग

cobra post sting on bihar Massacre



 







रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed