फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish Kumar arrived at wedding of former Union Minister Fatmi's daughter in Darbhanga; blessed bride groom

Bihar News: पूर्व केंद्रीय मंत्री फातमी की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश; वर-वधू को दिया आशीर्वाद

Sun, 09 Jul 2023 04:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 09 Jul 2023 04:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने नियत समय से दिन के एक बजे निकाह स्थल दरभंगा के Dalan Resort पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा में तकरीबन आधे घंटे तक रुके और वर-वधू को आशीर्वाद देकर पटना के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
CM Nitish Kumar arrived at wedding of former Union Minister Fatmi's daughter in Darbhanga; blessed bride groom
वर अहमद रौहान हाशमी को आशीर्वाद देते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने निजी कार्यक्रम के तहत दरभंगा पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. अली असरफ फातमी की बेटी जोहरा फातिमा की शादी समारोह में शिरकत की। उन्होंने निकाह के बाद बारी-बारी से वधू जोहरा फातिमा और वर अहमद रौहान हाशमी को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मंत्री अशोक चौधरी, ललित यादव, संजय झा, विजय चौधरी, मदन सहनी सहित कई नेताओं ने भी आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री मो. अली अशरफ फातमी साहब की बेटी के शादी समारोह में बिहार सरकार के कई नेता नजर आए


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने नियत समय से दिन के एक बजे निकाह स्थल दरभंगा के Dalan Resort पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुख्ता व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा में तकरीबन आधे घंटे तक रुके और वर-वधू को आशीर्वाद देकर पटना के लिए रवाना हो गए। वहीं, शादी समारोह में किसी प्रकार की कोई कमी न हो, इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने सारी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त कर रखी थी।

विज्ञापन




वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. अली असरफ फातमी ने कहा कि मुख्यमंत्री मेरी बेटी जोहरा फातिमा की शादी समारोह में शामिल होने अपने कई मंत्रियों के साथ यहां आए थे। यहां उन्होंने हमारी बेटी जोहरा फातिमा और वर अहमद रौहान हाशमी को आशीर्वाद दिया। उसके बाद वे पटना के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed