{"_id":"5928b0914f1c1b6011537770","slug":"cm-nitish-kumar-will-attend-pm-modi-s-banquet","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश के पीएम के साथ लंच पर तेजस्वी का तंज, कहा- चटनी पॉलिटिक्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश के पीएम के साथ लंच पर तेजस्वी का तंज, कहा- चटनी पॉलिटिक्स
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 27 May 2017 01:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिया गांधी के भोज से किनारा कर लेने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए भोज में शामिल होने के लिए शनिवार को दिल्ली पहुंच गए। इस खबर से बिहार की सियासत में कानाफूसी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री के साथ डिनर करने के लिए दिल्ली पहुंचने पर मीडिया पर तंज कसा। तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया कि ब्रेकफास्ट, लंच, चाय और डिनर की कर्टसी पॉलिटिक्स का मीडिया ने टीआरपी रायते के च्ककर में चटनी पॉलिटिक्स बना दिया।
विज्ञापन
कभी भोज से टूटे नीतीश और मोदी के रिश्ते को अब भोज से ही जुड़ने की संभावना तलाशी जा रही है। गौरतलब है कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। उनके सम्मान में प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को भोज दे रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि वो शनिवार को पीएम के भोज में शामिल होंगे और भोज के बाद पीएम नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात होगी।
उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी से पहले भी मेरी मुलाकात हो चुकी है। नीतीश ने कहा कि पीएम मोदी को गंगा को लेकर सारी बातों से अवगत कराऊंगा। गंगा की गाद की समस्या सबसे बड़ी समस्या है और मुझे इसकी चिंता है।
नीतीश का इस भोज में शामिल राजनीतिक रूप से इसलिए ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है, क्योंकि शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्षी दलों की हुई बैठक में शामिल होने के लिए उन्होंने अपने प्रतिनिधि को भेजा था।
वहीं, राजद अध्यक्ष लालू यादव इस बैठक में शामिल हुए।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नीतीश के इस ताजा कदम से महागठबंधन में दरार और चौड़ी होगी। भाजपा सांसद छेदी पासवान ने कह दिया कि नीतीश के ना का क्या मतलब है, समझ लेना चाहिए।
जदयू ने वैसे नीतीश के दिल्ली यात्रा को प्रोटोकॉल के तहत एक सरकारी कार्यक्रम बताया है। जदयू जो कहे लेकिन राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने तो यहां तक कह दिया कि उन्हें नीतीश कुमार के फैसले से कोई आश्चर्य नहीं हुआ। उनका ट्रैक रिकार्ड देखने से यह पता चलता है कि हम जिस स्टैंड पर खड़े होते हैं, उनका वह हमेशा विरोध करते हैं।
ब्रेकफ़ास्ट,लंच,चाय और डिनर की Courtesy Politics का मीडिया ने TRP रायते के चक्कर में Chutney Politics बना दिया।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 27, 2017
Bihar CM Nitish Kumar arrives in Delhi, will attend lunch hosted by PM Modi in honour of Mauritius Prime Minister pic.twitter.com/mwHeqqb8xq
— ANI (@ANI_news) May 27, 2017