Lok Sabha Election: सीएम नीतीश कुमार बोले- वो लोग अपने परिवार को देखते हैं, मेरे लिए पूरा बिहार ही परिवार है
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाषण के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जब वह साथ थे तो गड़बड़ करते थे। इसलिए उनको हटा दिए। 2008 से 2020 तक 8 लाख लोगों को नौकरी हमने दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खगड़िया के बेलदौर प्रखंड के गांधी उच्च विद्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर मंत्री विजय चौधरी के साथ कई लोग मौजूद रहे। चिलचिलाती धूप में सैकङो की संख्या में लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाषण को सुनने के लिए पहूंचे हुए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा के पक्ष में लोगो से वोट देने की अपील की। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि वो सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचते हैं। मेरे लिए पूरा बिहार ही मेरा परिवार है। न मैने आप अपने परिवार को आगे बढ़ाया और न ही प्रधानमंत्री जी ने अपने परिवार को आगे बढ़ाया।
पहले पत्नी और अब बेटी को किया आगे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाषण के दौरान लालू परिवार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब वह जेल गए थे तो अपनी पत्नी को आगे बढ़ाया। इसी तरह अब अपनी बेटी को लेकर आए हैं। उनके लिए बेटा बेटी से बढ़कर बिहार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भी परिवार बाद को आगे बढ़ा रहा है।
गड़बड़ करता था इसलिए हटा दिए
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाषण के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जब वह साथ थे तो गड़बड़ करते थे। इसलिए उनको हटा दिए। 2008 से 2020 तक 8 लाख लोगों को नौकरी हमने दी है। वही 2020 के बाद 5 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराया गया है। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में हम 40 सीट जीतने जा रहे हैं। इसलिए वे लोग बौखलाए हैं।