{"_id":"5fd93c30c0cabb54b357f3fd","slug":"cm-nitish-kumar-says-tourists-will-come-to-bihar-to-know-the-history-of-vaishali","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैशाली का इतिहास जानने के लिए पर्यटक आएंगे बिहार : नीतीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैशाली का इतिहास जानने के लिए पर्यटक आएंगे बिहार : नीतीश
Wed, 16 Dec 2020 04:14 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 16 Dec 2020 04:14 AM IST
विज्ञापन
vaishali
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बुद्ध स्मृति स्तूप जो पटना म्यूजियम में रखा हुआ है, वह वैशाली से मिला है। दुनियाभर में जितने बौद्ध धर्मावलंबी हैं या भगवान बुद्ध की सब चीजों को जानते हैं उनके लिए वैशाली ही एक ऐसी जगह है, जहां से भगवान बुद्ध के अंतिम संस्कार के बाद जो चीजें मिली हैं, वे उनके लिए प्रामाणिक मानी जाती हैं।
विज्ञापन
बुद्ध स्मृति स्तूप पत्थर के बनाए जा रहे हैं ताकि लंबे समय तक कायम रह सके। लोग वैशाली के इतिहास को जानने के साथ ही यहां पाई गई चीजों को बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय में देख सकेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में विदेशों से पर्यटक बोधगया और राजगीर आते हैं। वैशाली को इससे लिंक करने से यहां भी बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आएंगे। वैशाली को बौद्ध सर्किट से जोड़ने के लिए राज्य सरकार को केंद्र सरकार का भी सहयोग मिल रहा है। यहां जब बुद्ध स्मृति स्तूप बन कर तैयार हो जाएगा तो पर्यटक सिर्फ बोधगया में आकर ही नहीं लौटेंगे बल्कि वैशाली भी आएंगे।
विज्ञापन
वैशाली के तालाब का ऐतिहासिक महत्व
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के कारण यहां निर्माण कार्य अवरुद्ध था, जो फिर से शुरू हो गया है, इसी का हम जायजा लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीन आने के बाद बड़ी संख्या में टूरिस्ट एक बार फिर से पर्यटन स्थलों पर पहले की तरह आने लगेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैशाली के तालाब का भी ऐतिहासिक महत्व है। इस तालाब का ऐसा ऐतिहासिक महत्व था कि लोग इसमें स्नान करने के बाद ही कार्यक्रम में बैठते थे। उसी को ध्यान में रखकर इसका पुनर्स्थापना कराया जा रहा है। हम लोगों की इच्छा है कि यहां चल रहे निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण हो ताकि अधिक से अधिक संख्या में यहां पर्यटक आ सकें।