फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish Kumar says Tourists will come to Bihar to know the history of Vaishali

वैशाली का इतिहास जानने के लिए पर्यटक आएंगे बिहार : नीतीश

Wed, 16 Dec 2020 04:14 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Published by: देव कश्यप Updated Wed, 16 Dec 2020 04:14 AM IST
विज्ञापन
CM Nitish Kumar says Tourists will come to Bihar to know the history of Vaishali
vaishali - फोटो : सोशल मीडिया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बुद्ध स्मृति स्तूप जो पटना म्यूजियम में रखा हुआ है, वह वैशाली से मिला है। दुनियाभर में जितने बौद्ध धर्मावलंबी हैं या भगवान बुद्ध की सब चीजों को जानते हैं उनके लिए वैशाली ही एक ऐसी जगह है, जहां से भगवान बुद्ध के अंतिम संस्कार के बाद जो चीजें मिली हैं, वे उनके लिए प्रामाणिक मानी जाती हैं।

विज्ञापन


बुद्ध स्मृति स्तूप पत्थर के बनाए जा रहे हैं ताकि लंबे समय तक कायम रह सके। लोग वैशाली के इतिहास को जानने के साथ ही यहां पाई गई चीजों को बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय में देख सकेंगे।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में विदेशों से पर्यटक बोधगया और राजगीर आते हैं। वैशाली को इससे लिंक करने से यहां भी बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आएंगे। वैशाली को बौद्ध सर्किट से जोड़ने के लिए राज्य सरकार को केंद्र सरकार का भी सहयोग मिल रहा है। यहां जब बुद्ध स्मृति स्तूप बन कर तैयार हो जाएगा तो पर्यटक सिर्फ बोधगया में आकर ही नहीं लौटेंगे बल्कि वैशाली भी आएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वैशाली के तालाब का ऐतिहासिक महत्व
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के कारण यहां निर्माण कार्य अवरुद्ध था, जो फिर से शुरू हो गया है, इसी का हम जायजा लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीन आने के बाद बड़ी संख्या में टूरिस्ट एक बार फिर से पर्यटन स्थलों पर पहले की तरह आने लगेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैशाली के तालाब का भी ऐतिहासिक महत्व है। इस तालाब का ऐसा ऐतिहासिक महत्व था कि लोग इसमें स्नान करने के बाद ही कार्यक्रम में बैठते थे। उसी को ध्यान में रखकर इसका पुनर्स्थापना कराया जा रहा है। हम लोगों की इच्छा है कि यहां चल रहे निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण हो ताकि अधिक से अधिक संख्या में यहां पर्यटक आ सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed