जातिगत जनगणना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोले- पीएमओ को मिल गया पत्र, प्रधानमंत्री से मुलाकात की तारीख तय नहीं
जातिगत जनगणना कराने को लेकर बिहार में सरकार और विपक्ष दोनों एक साथ है। मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष दोनों ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर जनगणना कराने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने आज बताया कि उनका पत्र पीएमओ को प्राप्त हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जातिगत जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर मुलाकात करने का वक्त मांगा था, हालांकि, अभी मुलाकात की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन मुख्यमंत्री का पत्र पीएमओ को प्राप्त हो चुका है। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात की जानकारी दी। पटना में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय को मेरा पत्र मिल चुका है। प्रधानमंत्री के साथ मिलने का दिन तय नहीं हुआ है। बता दें कि इसी महीने के पहले हफ्ते में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जातिगत जनगणना कराने की मांग की थी। साथ ही मिलने का समय मांगा था।
Prime Minister Office has informed us about receiving my letter (in connection with the demand for conducting a caste-based census). We're waiting for an appointment: Bihar Chief Minister Nitish Kumar, in Patna pic.twitter.com/1m79apN9TE
— ANI (@ANI) August 16, 2021
तेजस्वी यादव ने भी लिखा पीएम को पत्र
वहीं, दूसरी ओर बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जातिगत जनगणना की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। तेजस्वी ने सरकार से इस मुद्दे पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। पिछले दिनों तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि पीएम मोदी ने जातिगत जनगणना पर बैठक नहीं कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अपमान किया है, जबकि पीएम अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर बैठक करने का अनुरोध किया था।