Bihar : शिक्षक अभ्यर्थियों पर भड़के CM नीतीश ने कहा- जल्द ही बड़ी संख्या में बहाली होगी, वेतनमान भी बढ़ेगा
Bihar : शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें...मुख्यमंत्री नीतीश सरकार ने बहाली की घोषणा की है। साथ ही वेतनमान बढ़ाने का भी वादा किया है। मुख्यमंत्री ने शिक्षक अभ्यर्थियों से अपील की है कि आपलोग चिंता मत कीजिए। बिहार में भारी संख्या में शिक्षकों की बहाली होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें...मुख्यमंत्री नीतीश सरकार ने बहाली की घोषणा की है। साथ ही वेतनमान बढ़ाने का भी वादा किया है। मुख्यमंत्री ने शिक्षक अभ्यर्थियों से अपील की है कि आपलोग चिंता मत कीजिए। बिहार में भारी संख्या में शिक्षकों की बहाली होगी। किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। राज्य के विकास के लिए एक-एक कर सब काम रहे हैं। 10 लाख रोजगार देने वादा भी जरूर निभाएंगे।
अभ्यर्थी बोले- डिग्री दिखाओ नौकरी पाओ की प्रथा चल रही
यह बातें नीतीश कुमार ने महागठबंधन की महारैली में कही। दरअसल, शनिवार दोपहर वह रंगभूमि मैदान से जनता को संबोधित कर ही रहे कि अचानक शिक्षक अभ्यर्थी हंगामा करने लगे। वह सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की बहाली अधिसूचना जारी करने की मांग कर रहे थे। इनमें CTET-STET पास अभ्यर्थी भी शामिल थे। इनलोगों का कहना था कि राज्य में डिग्री दिखाओ नौकरी पाओ की प्रथा चल रही है। सरकारी स्कूल में शिक्षकों की काफी कमी हो गई है। इस कारण पढ़ाई का माहौल नहीं है। सरकार से मांग है कि वह शिक्षक अभ्यर्थियों की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करें।
संबोधन के बीच में ही शिक्षक अभ्यर्थियों को हंगामा करते देख नीतीश कुमार भड़क गए। उन्होंने कहा शिक्षकों की बात मत बोले। जरा मालूम भी है कि राज्य में कितने शिक्षकों की बहाली हुई है। किसी के बहकावे में मत आओ। जल्दी ही बिहार में बड़ी संख्या में शिक्षकों की भर्ती होगी। मुख्यमंत्री का आश्वासन मिलते ही शिक्षक अभ्यर्थी शांत हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिंता मत करो सब चीज अच्छे ढंग से होगा। अब हम लोग जाति आधारित गणना कर रहे। इसमें लोगों की आर्थिक स्थिति की जानकारी भी ले रहे। किसी घर में कौन कहां काम कर रहा है? रोजगार है या नहीं? इन सब की जानकारी जुटा रहे। अगले दो-तीन माह के अंदर एक-एक चीज की जानकारी मिल जाएगी। इससे गरीब का उत्थान होगा।