फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish Kumar said assembly elections 2020 BJP conspired to defeat JDU despite the alliance

Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- गठबंधन के बाद भी भाजपा ने जदयू को हराने की रची थी साजिश

Mon, 12 Dec 2022 06:46 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 12 Dec 2022 06:46 AM IST
सार

नीतीश जनता दल (यूनाइटेड) के खुला अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले विधानसभा चुनावों में उनके दल के असंतोषजनक प्रदर्शन का कारण भाजपा ही थी।

विज्ञापन
CM Nitish Kumar said assembly elections 2020 BJP conspired to defeat JDU despite the alliance
नीतीश कुमार(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को आरोप लगाया कि 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने गठबंधन के बावजूद जद (यू) को हराने की साजिश रची थी। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि भाजपा विरोधी दल 2024 के लोकसभा चुनावों में भारी बहुमत से जीत सकते हैं अगर वे एक-दूसरे से हाथ मिलाने के लिए सहमत हों।
विज्ञापन


नीतीश जनता दल (यूनाइटेड) के खुला अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले विधानसभा चुनावों में उनके दल के असंतोषजनक प्रदर्शन का कारण भाजपा ही थी। पूर्व गठबंधन सहयोगी भाजपा का नाम लिए बिना नीतीश ने कहा, उन्हें (भाजपा) याद दिलाना चाहिए कि चाहे 2005 या 2010 के विधानसभा चुनाव हों, इससे पहले कभी भी हमारी पार्टी ने कम सीटें नहीं जीती थीं। 2020 में हमें नुकसान उठाना पड़ा क्योंकि उन्होंने हमारे उम्मीदवारों को हराने की कोशिश की।
विज्ञापन


भाजपा के आग्रह पर दोबारा सीएम बना
नीतीश ने यह भी कहा कि वह एक और कार्यकाल के लिए सीएम बनने के इच्छुक नहीं थे, लेकिन भाजपा के आग्रह पर पद संभालने को राजी हुए। उन्होंने कहा, बिहार को केंद्र सरकार से कुछ नहीं मिला। वह (पीएम नरेंद्र मोदी) उस राज्य से ताल्लुक रखते हैं जो ब्रिटिश राज के समय से ही समृद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब राज्यों का विकास किए बिना देश प्रगति नहीं कर सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ललन सिंह बने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष 
जदयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से ललन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। साथ ही लोस चुनाव 2024 की तैयारियों पर भी विमर्श हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed