फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish Kumar said All parties in the state have supported the demand for special status for Bihar

लोकसभा चुनाव 2019 : सीएम नीतीश बोले- सीट बंटवारे को लेकर करना होगा चार-पांच हफ्ते का इंतजार

Mon, 16 Jul 2018 02:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Mon, 16 Jul 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
CM Nitish Kumar said All parties in the state have supported the demand for special status for Bihar

विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर बिहार में भाजपा और जेडीयू का मामला अभी भी फंसा हुआ नजर आ रहा है। 12 जुलाई को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया के सामने आए। और उन्होंने बड़े ही मजाकिया अंदाज में मीडिया से उनके सवालों का जबाव दिया।
 
 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग का मामला चार से पांच हफ्तों के भीतर सामने आ जाएगा। 

पटना में लोक संवाद की बैठक के बाद नीतीश कुमार से जब यह पूछा गया कि अमित शाह के साथ किन-किन मुद्दों पर बात हुई तो वह बोले बंद कमरे की बातचीत बाहर कैसे आ सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि  देश और राज्य से संबंधित कई मुद्दों पर हमारी बात हुई। जहां तक लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर आप बातें जानना चाहते हैं तो वह भी चार से पांच हफ्ते में सब आपके सामने होगा। 

विज्ञापन


वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने को लेकर बार-बार सवाल किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा बिहार हर मायने में पिछड़ा हुआ है, राज्य में प्रति व्यक्ति आय के मामले में भी बिहार देश में सबसे निचले पायदान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हमारा प्रदेश हर साल बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाएं झेलता है। ऐसे में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमलोग बिहार को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग 2006 से कर रहे हैं। 14 वीं वित्त आयोग की रिपोर्ट में कहा गया था कि बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की जरूरत नहीं है। लेकिन हम इस मामले को आगे बढ़ाते रहेंगे और हमारा मकसद 15वें वित्त आयोग गठित होने से पहले विशेष राज्य का दर्जा सामने रखना है।   

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed