फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish Kumar on Mahagathbandhan we JDU & BJP are working together in Bihar only

नीतीश ने दिए संकेत: केवल बिहार में है भाजपा और जदयू का गठबंधन, राष्ट्रीय स्तर पर हम साथ नहीं

Mon, 09 Jul 2018 01:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Mon, 09 Jul 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
CM Nitish Kumar on Mahagathbandhan we JDU & BJP are working together in Bihar only
बिहार में लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर चल रहा जदयू और भाजपा के बीच का घमासान दूसरे पायदान पर पहुंच चुका है। अभी तक इस बयानबाजी में जदयू और भाजपा के नेता जुटे थे लेकिन अब इसमें खुद मुख्यमंत्री कूद गए हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जेडीयू और भाजपा का गठबंधन सिर्फ बिहार में हुआ है लेकिन राज्य के बाहर इस गठबंधन के बारे में कोई चर्चा नहीं हैं।
विज्ञापन


महागठबंधन पर नीतीश के शामिल होने के लगाए जा रहे कयासों के बीच नीतीश ने साफ कर दिया कि दोनों पार्टियों के बीच राष्ट्रीय स्तर पर ऐसा कोई गठबंधन नहीं  हुआ है। 
विज्ञापन


जहां तक हमारे राजनीतिक रिश्तों की भाजपा से बात है तो मैं यह कह देना चाहता हूं कि आप किसी एक पार्टी से एक जगह गठबंधन करें और दूसरे से दूसरी जगह पर यह बिलकुल संभव नहीं है। नीतीश आज इशारों इशारों में कई निशाने साधे। उन्होंने कहा कि जब आप एक राजनीतिक पार्टी चलाते हैं या उसके प्रमुख होते हैं तो आपको यह ध्यान रखना होता है कि पार्टी से जुड़े लोगों की इस बाबत मंशा क्या है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीटों की शेयरिंग तक भाजपा और कांग्रेस को साधने में जुटी है जदयू, नीतीश के तेवर ने दिये संकेत


एक देश एक चुनाव के मामले में नीतीश कुमार ने कहा कि हम वैचारिक आधार पर एक दूसरे का पक्ष लेते हैं। लेकिन आज अगर इसकी बात करें तों अभी इसके लिए  अनुकूल समय नहीं है। उन्होंने कहा कि 201 9 के चुनाव को भूल जाइए, ऐसा  2024 में भी संभव नही है। इसके लिए कई तरह के प्रावधानों को त्यागना होगा। मैं यह कह देना चाहता हूं कि एन देश एक चुनाव के लिए देश भर में वातावरण बनाने की जरूरत है तभी कहीं भविष्य में यह संभव हो सकेगा। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed