फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish Kumar Lalan Singh meeting before JDU working committee meeting and rumours of removal as president

Bihar News : जदयू अध्यक्ष ललन सिंह से मिलने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार; जानें, 10 मिनट की भेंट से क्या दिया संदेश

Sat, 23 Dec 2023 08:22 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 23 Dec 2023 08:22 PM IST
सार

Nitish Kumar : जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय जनता दल में विलय और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के राजद में जाने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार की शाम खुद जाकर पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात की।

विज्ञापन
CM Nitish Kumar Lalan Singh meeting before JDU working committee meeting and rumours of removal as president
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे ललन सिंह के घर पर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

1. जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को उनके पद से हटाया जा रहा है। 2. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। 3. नीतीश कुमार ललन सिंह से नाराज हैं। 4. आगामी 29 दिसंबर को जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में यह सब बदलाव हो जाएगा। 5. जनता दल यूनाइटेड टूट कर राजद में चला जाएगा। 6. जदयू अध्यक्ष ललन सिंह खुद राजद में चले जाएंगे। 7. उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव मुख्यमंत्री बन जाएंगे।- बिहार की राजनीतिक फिजा में इन अटकलों को विराम देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार की देर शाम खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। 10 मिनट की इस मुलाकात में 29 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर हल्की बातचीत के अलावा कुछ नहीं हुआ होगा, लेकिन इस मुलाकात ने तमाम अटकलों को एक नई दिशा दे दी है।

विज्ञापन


त्यागी के बयान ने अटकलों को बढ़ा दिया
ऊपर जिन सात अटकलों की बात की जा रही है, इसके बारे में जदयू या राजद की ओर से औपचारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई नेता इन अटकलों को हवा दे चुके हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तो जदयू के टूटने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भूमिका तक बता दी। शुक्रवार को जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने इंडी एलायंस की दिल्ली में हुई बैठक के दौरान ममता बनर्जी की ओर से दिए प्रस्ताव पर बयान देकर यह जता दिया कि राजनीति में फिलहाल सब कुछ सामान्य नहीं है। त्यागी के अनुसार इंडी एलायंस की पिछली बैठक में तय हुआ था कि चुनाव सब मिलकर लड़ेंगे और पहले किसी को प्रधानमंत्री का चेहरा नहीं बताया जाएगा, लेकिन दिल्ली की बैठक में अचानक ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम प्रस्तावित कर दिया और अरविंद केजरीवाल ने अनुमोदन भी कर दिया। जदयू और राजद ने बैठक में इस प्रस्ताव को लेकर नाराजगी नहीं होने की बात कही थी, जबकि त्यागी ने अब यह बयान देकर इंडी एलायंस के अंदर चल रही खटपट को सामने ला दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed