{"_id":"6504528b95ad1070fa058c63","slug":"cm-nitish-kumar-bihar-government-transfer-posting-bihar-police-asi-promoted-bihar-police-inspector-promotion-2023-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police : पुलिस अवर निरीक्षकों में 1168 को इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी; सीएम के गृह विभाग की पूरी सूची देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police : पुलिस अवर निरीक्षकों में 1168 को इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी; सीएम के गृह विभाग की पूरी सूची देखें
Fri, 15 Sep 2023 06:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 15 Sep 2023 06:18 PM IST
सार
Nitish Kumar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह विभाग ने कुछ दिनों पहले सिपाहियों को ASI बनाया गया। फिर सब-इंस्पेक्टर की सूची को नियमानुसार संशोधित कर उसका अंतिम प्रकाशन किया। अब सब-इंस्पेक्टरों में से 1168 को इंस्पेक्टर की पोस्टिंग-पावर दी गई है।
विज्ञापन
बिहार पुलिस।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिहार पुलिस के पुलिस निरीक्षक के रिक्त पदों पर वरीयता और योग्यता के आधार पर योग्य पुलिस अवर निरीक्षकों को पुलिस निरीक्षक के रूप में प्रोन्नत किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
जारी सूची -1
- फोटो : अमर उजाला
इस आदेश की खास बात यह भी है कि कार्यकारी प्रभार मिलने के बावजूद फिलहाल इन सभी कर्मियों के वेतनमान में बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूची -2
- फोटो : अमर उजाला
इन सभी कर्मियों को अपने ही वेतनमान में कार्यकारी प्रभार के अंतर्गत नए पद पर उत्तरदायित्व को निभाना होगा।
सूची-3
- फोटो : अमर उजाला
यह सब-इंस्पेक्टर की जगह इंस्पेक्टर की वर्दी में होंगे।
सूची-4
- फोटो : अमर उजाला
जिन सब-इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर का कार्यकारी प्रभार मिला है, उन्हें इस पद के लिए तय प्रशासनिक, अनुशासनिक एवं विधिक प्राधिकार भी मिल जाएंगे।
सूची -5
- फोटो : अमर उजाला
जिन सब-इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर का कार्यकारी प्रभार मिला है, उन्हें इस पद के लिए तय प्रशासनिक, अनुशासनिक एवं विधिक प्राधिकार भी मिल जाएंगे। इंस्पेक्टर के रूप में नए पद पर प्रभार लेने से पहले इन्हें इस आशय का न्यायिक शपथ पत्र देना होगा कि उनके विरुद्ध किसी प्रकार का विभागीय कार्यवाही संचालित या लंबित नहीं है और ना ही कोई दंडादेश प्रभावी है। शपथ पत्र में यह भी स्पष्ट करना होगा कि उनके विरुद्ध निगरानी, अपराधिक, फौजदारी या कोई अन्य न्यायिक विवाद लंबित नहीं है। इस शपथ पत्र के बाद ही कार्यालय के प्रधान इन्हें कार्यभार दे सकेंगे।