फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish Kumar bihar governemtn transfer order today, GAD Bihar Bihar Administrative Service transfer order

Transfer Posting Bihar : बिहार प्रशासनिक सेवा के छह अफसरों का भी ट्रांसफर; इनमें तीन अनुमंडल पदाधिकारी भी

Thu, 21 Sep 2023 02:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 21 Sep 2023 02:57 PM IST
सार

Bihar News : गुरुवार बिहार में ट्रांसफर पोस्टिंग का दिन रहा। भारतीय पुलिस सेवा के एक और प्रशासनिक सेवा के 10 अफसरों के साथ ही बिहार प्रशासनिक सेवा के छह अफसरों के स्थानांतरण का भी आदेश जारी किया गया। इनमें तीन अनुमंडलाधिकारी भी बदले गए।

विज्ञापन
CM Nitish Kumar bihar governemtn transfer order today, GAD Bihar Bihar Administrative Service transfer order
पटना सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा और केंद्रीय सिविल सेवा के 10 अफसर का स्थानांतरण आदेश जारी करने के साथ ही बिहार प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों के स्थानांतरण की भी अधिसूचना जारी की।

विज्ञापन


इनका हुआ है ट्रांसफर 
बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश के अनुसार गोपालगंज निवासी रोचना माद्री को सिवान में महाराजगंज का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। रोचना फिलहाल सीतामढ़ी सदर की अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हैं। कटिहार निवासी मोहम्मद लतीफुर रहमान अंसारी को किशनगंज का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। अंसारी अभी सुपौल में निर्मली के अनुमंडलीय लोग शिकायत निवारण पदाधिकारी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पश्चिम चंपारण निवासी राकेश कुमार सिंह को भभुआ में मोहनिया अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। राकेश अभी बांकीपुर अंचल पटना में नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी हैं। पश्चिम चंपारण निवासी सत्येंद्र प्रसाद को श्रम संसाधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी की भूमिका दी गई है। वह अब तक मोहनिया भभुआ के अनुमंडल पदाधिकारी थे। पटना निवासी संजय कुमार को पटना नगर निगम के बांकीपुर आंचल का कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। वह अभी सीवान में महाराजगंज के अनुमंडल पदाधिकारी थे।
विज्ञापन

गोपालगंज निवासी अमिताभ कुमार गुप्ता को पूर्वी चंपारण में रक्सौल का अनुमंडल यह लोग शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है। वह अब तक किशनगंज के अनुमंडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed