फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish asked to be alert from Covid: Half of entire country's testing done in Bihar alone, dont panic

सीएम नीतीश ने कोविड से सचेत रहने को कहा: पूरे देश की टेस्टिंग का आधा अकेले बिहार में, केस शून्य, घबराएं नहीं

Sun, 25 Dec 2022 12:42 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sun, 25 Dec 2022 12:42 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राजकीय समारोह के बाद पत्रकारों से बात करते हुए आम लोगों से अपील की कि कोविड को लेकर अलर्ट रहें, लेकिन घबराएं नहीं। बिहार में केस नहीं है और जांच में राज्य बहुत आगे है।

विज्ञापन
CM Nitish asked to be alert from Covid: Half of entire country's testing done in Bihar alone, dont panic
अटल जयंती के अवसर पर सीएम ने कोविड पर तैयारियों की जानकारी भी दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारों तरफ कोरोना की खबर आ रही है। केंद्र भी अलर्ट कर ही रहा है। इसलिए, अलर्ट तो रहना ही है। पूरे देश में कोविड की जितनी टेस्टिंग हो रही है, उसका आधा तो अकेले बिहार में हो रहा है। अच्छी बात कि हमारे यहां केस शून्य है। फिर भी होशियार तो रहना ही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह के बाद पत्रकारों से बात करते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि अटल जी उन्हें बहुत मानते थे, इसलिए उनके प्रति श्रद्धा में कभी कमी नहीं आई और न आ सकती है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि कोविड को लेकर अलर्ट रहें, लेकिन घबराएं नहीं। उन्होंने शनिवार को कोविड के संबंध में राज्य सरकार की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का भी जिक्र किया।

विज्ञापन


कोविड समीक्षा बैठक की भी दी जानकारी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अपने आवास पर कोरोना से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए इसके फिर से बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कमजोर होने के दौरान भी हमलोगों ने कभी शिथिलता नहीं बरती। राज्य में लगातार कोरोना जांच और टीकाकरण कराते रहे हैं। पूरे देश में 10 लाख की आबादी पर 6.59 लाख जांच हुई है, जबकि बिहार में 8.20 लाख टेस्ट हुए हैं। आज पूरे देश में कोरोना की जितनी जांच की जाती है, उसमें लगभग आधी अकेले बिहार में हो रही है। राज्य में टीकाकरण भी तीव्र गति से कराया गया है। अब तक 15 करोड़ 71 लाख टीकाकरण कराया जा चुका है। 
विज्ञापन


ऑक्सीजन प्लांट फंक्शनल रखने का निर्देश
राज्य में स्वास्थ्य विभाग को कोरोना को लेकर पूरी तरह अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। बाहर से आने वाले लोगों की रैंडम जांच के साथ टीकाकरण में भी तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। अस्पतालों में दवा के साथ-साथ ऑक्सीजन की उपलब्धता पर्याप्त रखने कहा गया है, जबकि ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह फंक्शनल रखने का भी निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed